Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
5. क्या Hyundai Creta रोजमर्रा के लिए पर्याप्त है?
190 mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) एक संतुलित पैकेज है।
यह रोजमर्रा की ड्राइविंग में स्पीड ब्रेकर और खराब रास्तों को आसानी से पार कर लेती है। ह्यूंदै क्रेटा में भी वही 1.5-लीटर पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प मिलते हैं, जो सेल्टोस में उपलब्ध हैं।
सिर्फ आंकड़ा नहीं, आत्मविश्वास भी
ग्राउंड क्लीयरेंस का फर्क कागज पर कुछ मिलीमीटर का हो सकता है, लेकिन भारतीय सड़कों पर इसका असर बड़ा होता है। सही SUV चुनते समय इंजन, फीचर्स और बजट के साथ-साथ ऊंचाई भी ध्यान में रखना जरूरी है।