आजकल कार खरीदते समय सिर्फ लुक्स और माइलेज ही नहीं, बल्कि सेफ्टी भी एक बड़ी प्राथमिकता बन गई है। अच्छी बात यह है कि भारतीय कार निर्माता अब सुरक्षा को ज्यादा महत्व देने लगे हैं।
आजकल कार खरीदते समय सिर्फ लुक्स और माइलेज ही नहीं, बल्कि सेफ्टी भी एक बड़ी प्राथमिकता बन गई है। अच्छी बात यह है कि भारतीय कार निर्माता अब सुरक्षा को ज्यादा महत्व देने लगे हैं। पहले 6 एयरबैग जैसी अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते थे। लेकिन यह फीचर अब किफायती कारों में भी मिलने लगा है। अगर आप 10 लाख रुपये के बजट में एक सुरक्षित कार की तलाश में हैं, तो आप इन 5 बेहतरीन विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki Celerio
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Celerio
6 एयरबैग वाली इस श्रेणी में सबसे नई कार सेलेरियो है। इससे पहले, हैचबैक में सिर्फ 2 एयरबैग मिलते थे। एक ड्राइवर के लिए और दूसरा आगे की सीट पर बैठे यात्री के लिए। अतिरिक्त एयरबैग की वजह से सेलेरियो की कीमत 32,500 रुपये तक बढ़ गई है। पेट्रोल और सीएनजी सहित वीएक्सआई मैनुअल रेंज की कीमत में 16,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि वीएक्सआई एएमटी अब 21,000 रुपये महंगी हो गई है। एलएक्सआई, जेडएक्सआई एमटी और जेडएक्सआई+ एमटी अब 27,500 रुपये अधिक महंगी हो गई हैं। सेलेरियो में 998 सीसी का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 5600 आरपीएम पर 67.5 बीएचपी और 3400 आरपीएम पर 91.1 एनएम का आउटपुट देता है। मारुति सुजुकी सेलेरियो की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये से ज्यादा से शुरू होती है। और टॉप वेरिएंट की कीमत करीब साढ़े 7 लाख रुपये से कम है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम है।
विज्ञापन
3 of 6
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios
ग्रैंड i10 निओस अपने सेगमेंट में पहली कारों में से एक थी जिसमें स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर 6 एयरबैग दिए गए थे। यह हिल असिस्ट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस है। हैचबैक में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है और यह पेट्रोल और CNG में उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन 6000 rpm पर 82 bhp का पावर और 4000 rpm पर 113.8 Nm का टॉर्क आउटपुट देता है। और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT से जोड़ा गया है। जबकि सीएनजी वर्जन, 6000 rpm पर 67.7 bhp का पावर और 4000 rpm पर 95.2 Nm का टॉर्क आउटपुट देता है। और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 निओस की शुरुआती कीमत करीब 6 लाख रुपये है। जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब साढ़े 8 लाख रुपये से ज्यादा है।
4 of 6
Nissan Magnite 2024
- फोटो : Nissan
Nissan Magnite
निसान मैग्नाइट 6 एयरबैग के साथ बाजार में सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसके अलावा, मैग्नाइट में रिमाइंडर अलर्ट के साथ तीन-पॉइंट सीट बेल्ट, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट और ऑटो-डिमिंग इंटरनल रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स मिलते हैं। मैग्नाइट दो पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है - 1-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (एनए) पेट्रोल और 1-लीटर टर्बो। एनए इंजन 6250 rpm पर 71 bhp का पावर और 3400 - 3600 rpm पर 96 bhp का पावर जेनरेट करता है। जबकि टर्बो इंजन 5000 rpm पर 98.6 bhp का पावर और 2800 - 3600 rpm पर 160 bhp का पावर जेनरेट करता है। निसान मैग्नाइट की शुरुआती कीमत करीब 6 लाख रुपये है। जबिक टॉप वेरिएंट की कीमत करीब पौने 12 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai Exter
- फोटो : Hyundai
Hyundai Exter
ह्यूंदै की कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर ने 2023 में अपनी शुरुआत के समय बिक्री में बड़ी धूम मचाई थी। लेकिन जनवरी 2025 की बिक्री के आंकड़ों के आधार पर, यह अब टॉप 20 सबसे अधिक बिकने वाली कारों से बाहर हो गई है। इसमें छह एयरबैग, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX सीटें, एक रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल है। इसमें ग्रैंड i10 Nios जैसा ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जिसका आउटपुट, ट्रांसमिशन विकल्प और CNG ट्रिम समान है। यह इंजन 6000 rpm पर 82 bhp का पावर और 4000 rpm पर 113.8 Nm का टॉर्क आउटपुट देता है। और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT से जोड़ा गया है। जबकि सीएनजी वर्जन, 6000 rpm पर 67.7 bhp का पावर और 4000 rpm पर 95.2 Nm का टॉर्क आउटपुट देता है। और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। ह्यूंदै एक्सटर की कीमत करीब 6 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब साढ़े 9 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी की लोकप्रिय स्पोर्टी हैचबैक स्विफ्ट में 6 एयरबैग, हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ABS के साथ EBD और ISOFIX सीटें हैं। स्विफ्ट में नया 80 bhp 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 4300 rpm पर 111.7 Nm का टॉर्क देता है। CNG वर्जन 5700 rpm पर 68.7 bhp और 2900 rpm पर 101.8 Nm का टॉर्क देता है। पेट्रोल ट्रिम 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT से लैस है। जबकि CNG में सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल मिलता है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट की शुरुआती कीमत करीब साढ़े 6 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब साढ़े 9 लाख रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।