फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boot Space: सामान रखने की टेंशन खत्म! ये हैं भारत की टॉप 10 कारें जिनमें मिलता है जबरदस्त बूट स्पेस

Wed, 25 Jun 2025 07:34 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cars With Largest Boot Space: अगर आप ऐसी कार की तलाश में हैं जिसमें परिवार के साथ लंबी यात्रा पर निकलते वक्त सामान रखने की किल्लत न हो, तो ये खबर आपके लिए है। यहां जानिए भारत की उन टॉप 10 कारों के बारे में जिनमें मिलता है सबसे बड़ा बूट स्पेस।
विज्ञापन
1 of 11
बूट स्पेस में टॉप हैं ये 10 कारें - फोटो : Honda
कार खरीदते समय लोग अक्सर माइलेज, फीचर्स और कीमत जैसी बातों पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक जरूरी पहलू है जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं और वह है बूट स्पेस। लंबी यात्राओं या फैमिली ट्रिप के दौरान अगर कार में सामान रखने की पर्याप्त जगह न हो तो दिक्कतें बढ़ जाती हैं। 

इसलिए आज हम आपको ऐसी 10 कारों की जानकारी दे रहे हैं जिनमें शानदार बूट स्पेस मिलता है, जिससे आपको हर सफर में पूरा आराम और सुविधा मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 11
Skoda Slavia Sedan Car - फोटो : Skoda
Skoda Slavia
Skoda Slavia इस लिस्ट में टॉप पर है। इसमें ग्राहकों को 521 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है, जो लंबे सफर के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
विज्ञापन

3 of 11
Maruti Suzuki Ciaz - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Ciaz
Maruti Ciaz भी एक शानदार सेडान है जिसमें 510 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। यह कार आराम के साथ-साथ ज्यादा जगह भी देती है।

4 of 11
Honda City - फोटो : Honda
Honda City
Honda City, जो लंबे समय से भारत में एक भरोसेमंद नाम रही है, इसमें भी 506 लीटर की बूट स्पेस मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 11
Tata Curvv SUV Coupe - फोटो : Tata Motors
Tata Curvv
Tata Curvv और Curvv EV, दोनों में ही 500 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह कारें टाटा मोटर्स की नई पेशकश हैं, जहां एक वर्जन पेट्रोल और दूसरा इलेक्ट्रिक में उपलब्ध है।
विज्ञापन

6 of 11
Honda Elevate Apex Edition - फोटो : Honda
Honda Elevate
Honda Elevate भी एक बढ़िया SUV है जिसमें 458 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 11
Mahindra BE 6 - फोटो : Mahindra
Mahindra BE 6
Mahindra BE 6 को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में ग्राहकों को 455 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

8 of 11
Tata Harrier EV - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier
Tata Harrier भी इस मामले में पीछे नहीं है। इसमें 445 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

9 of 11
2025 Kia Seltos - फोटो : Kia
Kia Seltos
किआ की यह एसयूवी अपने स्टाइल और फीचर्स के लिए जानी जाती है, उसमें 433 लीटर का बूट स्पेस मौजूद है।

10 of 11
Tata Safari - फोटो : Tata Motors
Tata Safari
Tata Safari, जो एक बड़ी फैमिली SUV मानी जाती है, उसमें 420 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
विज्ञापन

11 of 11
Honda Amaze - फोटो : Honda Cars
Honda Amaze
अंत में बात करें Honda Amaze की, तो यह कॉम्पैक्ट सेडान भी अपने सेगमेंट में अच्छी जगह देती है। इसमें 416 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें