फेस्टिव सीजन के दौरान बाजार में रौनक आ जाती है। इस त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बिक्री के आंकड़ें वाहन निर्माताओं में उत्साह जगाते हैं। Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के सितंबर 2022 के महीने के लिए दोपहिया वाहनों के उत्पादन, घरेलू बिक्री और निर्यात के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। बिक्री के मामले में ओईएम के लिए पिछला महीना काफी अच्छा रहा। यहां हम आपको सितंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 दोपहिया ब्रांड के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Honda CB300F
- फोटो : Honda Motorcycle
ये हैं टॉप 5 ब्रांड
देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) इस सूची में सबसे आगे है। वहीं Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) (HMSI, एचएमएसआई) दूसरे स्थान पर रही। इसके बाद नंबर आता है टीवीएस मोटर कंपनी, बजाज ऑटो और रॉयल एनफील्ड का जिन्होंने क्रमशः तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
3 of 8
Hero MotoCorp
Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प ने सितंबर 2022 में घरेलू बाजार में 5,07,690 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी ने बिक्री में सालाना आधार पर 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 5,05,462 यूनिट्स की बिक्री की थी।
4 of 8
होंडा एक्टिवा
- फोटो : सोशल मीडिया
Honda
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया पिछले महीने 4,88,924 यूनिट बेचने में कामयाब रही। HMSI ने बिक्री में सालाना आधार पर 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। सितंबर 2021 में घरेलू बाजार में इसकी 4,63,683 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
5 of 8
TVS RONIN
- फोटो : TVS Motor Company
TVS Motor Company
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने सितंबर 2022 में 2,83,878 यूनिट्स बेचीं। यह बिक्री में साल-दर-साल 16 प्रतिशत का इजाफा दर्ज करती है। कंपनी ने सितंबर 2021 में 2,44,084 यूनिट्स बेचीं थी।
विज्ञापन
6 of 8
Bajaj Pulsar 250
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Auto
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) पिछले महीने 2,22,912 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही, जिससे सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 1,73,945 यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन
7 of 8
Royal Enfield Hunter 350
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने नए उत्पाद लॉन्च की बदौलत 170 प्रतिशत की सबसे ज्यादा सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। इसने सितंबर 2022 में भारत में 73,646 दोपहिया वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने सितंबर 2021 में 27,233 यूनिट्स बेचे थे।