फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 mid-size SUV: सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 मिड-साइज एसयूवी, इस कार की नंबर वन पोजिशन बरकरार

Sat, 07 Oct 2023 11:12 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Creta Sunroof - फोटो : Hyundai
Top 5 mid-size SUV Sales September 2023: पिछले कुछ महीनों में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में काफी हलचल देखी गई है। नई किआ सेल्टोस बाजार में आई है। होंडा एलिवेट भी आ गई है। लेकिन जो चीज स्थिर बनी हुई है वह है ह्यूंदै क्रेटा का दबदबा, जिसने हाल ही में अपने लाइन-अप में एडवेंचर एडिशन को शामिल किया है। ह्यूंदै क्रेटा, हमेशा की तरह, सितंबर में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज की एसयूवी थी। जबकि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फिर से किआ सेल्टोस से आगे थी, नई होंडा एलिवेट ने शानदार बिक्री के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज की है। टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन से बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Creta - फोटो : For Reference Only
Hyundai Creta
मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा लंबे समय से नंबर वन के पोजिशन पर काबिज है। महीने-दर-महीने इसकी उच्च बिक्री की मात्रा इसकी लोकप्रियता की गवाही देती है। ह्यूंदै ने सितंबर में क्रेटा की 12,717 यूनिट्स बेचीं।

ह्यूंदै क्रेटा इस समय दो इंजन विकल्पों - 1.5-लीटर MPi पेट्रोल (115PS/144Nm) और 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल (116PS/250Nm) के साथ आती है। पेट्रोल यूनिट को 6-स्पीड एमटी या आईवीटी के साथ जोड़ा जा सकता है। जबकि डीजल यूनिट में 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी विकल्प हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Grand Vitara
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा सितंबर में भी 11,736 यूनिट की बिक्री के साथ किआ सेल्टोस से आगे रही। अगस्त में भी इसने बेहतर बिक्री की थी। ग्रैंड विटारा सबसे तेजी से 100,000 यूनिट्स की थोक बिक्री हासिल करने वाली मिड-साइज एसयूवी बन गई है।

ग्रैंड विटारा के साथ आपको अलग-अलग इंजन विकल्प मिलते हैं, जैसे 1.5-लीटर इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड और 1.5-लीटर के-सीरीज डुअल-जेट डुअल-वीवीटी। ई-सीवीटी से लैस, इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड का कंबाइंड पावर आउटपुट 116PS और अधिकतम टॉर्क 122Nm है। दूसरी ओर, 1.5-लीटर K-सीरीज इंजन 104PS और 137Nm का आउटपुट जेनरेट करता है, और इसे 5-स्पीड MT या 6-स्पीड AT के साथ जोड़ा जा सकता है। 5-स्पीड MT के साथ CNG विकल्प (87PS/121Nm) भी है। के-सीरीज इंजन यूनिट में ऑटो, स्पोर्ट, स्नो और लॉक ड्राइव मोड के साथ ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प (सुज़ुकी की ऑल ग्रिप तकनीक) है।

4 of 6
Kia Seltos - फोटो : Social Media
Kia Seltos
नई सेल्टोस सितंबर में 10,558 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही। मिड-साइज की इस एसयूवी में तीन इंजन विकल्प हैं - स्मार्टस्ट्रीम 1.5-लीटर टर्बो-जीडीआई पेट्रोल (160पीएस/253एनएम), स्मार्टस्ट्रीम 1.5-लीटर एनए पेट्रोल (115पीएस/144एनएम) और स्मार्टस्ट्रीम 1.5-लीटर सीआरडीआई वीजीटी डीजल (116पीएस/250एनएम)। टर्बो पेट्रोल यूनिट को 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT, NA पेट्रोल यूनिट को 6-स्पीड MT या IVT और डीजल यूनिट को 6-स्पीड iMT या 6-स्पीड के साथ जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
Honda Elevate
अगर आप होंडा एलिवेट की बिक्री के आंकड़ों की तुलना क्रेटा, ग्रैंड विटारा या सेल्टोस से करेंगे तो यह ज्यादा नहीं लगेगी। हालांकि, 5,685 यूनिट्स होंडा कार्स इंडिया जैसी कंपनी के लिए काफी बड़ी है, जो लंबे समय से कम बिक्री से जूझ रही है।

होंडा एलिवेट में 1.5-लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 121PS की अधिकतम पावर और 145Nm का पीक टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Toyota Urban Cruiser Hyryder - फोटो : Toyota
Toyota Urban Cruiser Hyryder
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर तककीनी तौर पर ग्रैंड विटारा ही है जिसमें कुछ डिजाइन के बदलाव और अलग बैजिंग मिलती है। हालांकि, उनकी बिक्री की मात्रा में काफी अंतर है। अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने सितंबर में 3,804 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। अर्बन क्रूजर हाइराइडर की पावरट्रेन ग्रैंड विटारा के जैसी ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें