2025 KTM 390 Adventure Motorcycle
- फोटो : KTM
KTM 390 Adventure, KTM 390 Adventure X
KTM 390 Adventure और 390 Adventure X दोनों में 399cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 46hp और 39Nm टॉर्क देता है। दोनों में मेकेनिकल फर्क नहीं है। वजन का अंतर बस अलग हार्डवेयर की वजह से है।
390 Adventure ज्यादा ऑफ-रोड राइडिंग के लिए बनाई गई है, जिसमें एडजस्टेबल WP सस्पेंशन और बड़े स्पोक व्हील्स हैं। वहीं 390 Adventure X सड़क पर राइड के लिए ज्यादा बेहतर है, जिसमें अलॉय व्हील्स हैं। लेकिन इसमें भी ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, राइडिंग मोड्स, क्विकशिफ्टर और TFT डिस्प्ले जैसी टेक्नोलॉजी मिलती है।
यह भी पढ़ें - PM E-DRIVE: अब 2028 तक बढ़ी पीएम ई-ड्राइव योजना, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर-रिक्शा वालों को 2026 के बाद नहीं मिलेगा फायदा