साल 2026 में भारत के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों ने उन बहुत से कार खरीदारों को वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की तरफ बढ़ने पर मजबूर कर दिया है, जो पहले इसके बारे में गंभीरता से नहीं सोच रहे थे। इन वैकल्पिक ईंधनों मे सीएनजी (CNG) भी एक है। अब कंपनी-फिटेड सीएनजी का दायरा केवल एंट्री लेवल हैचबैक कारों तक सीमित नहीं रह गया है। अब आपको कॉम्पैक्ट एसयूवी, एमपीवी और शानदार फीचर्स वाली हैचबैक कारों में भी सीएनजी के विकल्प मिल रहे हैं। जिनका माइलेज 30 किमी प्रति किलोग्राम के पार तक जाता है।
अगर आपका सफर ज्यादातर शहर के भीतर होता है और हर महीने ईंधन का भारी-भरकम बिल आपकी मुख्य चिंता है। तो यहां हम आपको बता रहे हैं साल 2026 में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे बेहतरीन माइलेज वाली टॉप 5 सीएनजी कारें और उनके वास्तविक फीचर्स।