नई कार घर लाना हर किसी का सपना होता है और एक शानदार एहसास भी। लेकिन इस उत्साह में हम अक्सर एक बड़ी गलती कर बैठते हैं कि हम शोरूम वालों की बातों में आकर वहीं से महंगी एक्सेसरीज खरीद लेते हैं। डीलरशिप पर सीट कवर और फ्लोर मैट से लेकर सेफ्टी गैजेट्स तक, सब कुछ दोगुने-तिगुने दाम पर मिलता है।
अगर आप थोड़ी स्मार्टनेस दिखाएं, तो आप अपनी कार के लिए बेसिक वेरिएंट चुन सकते हैं और जरूरी एक्सेसरीज बाहर से खरीद सकते हैं। इससे आपकी कार सुरक्षित भी रहेगी और आप आसानी से ₹8,000 से ₹12,000 तक की बड़ी बचत कर पाएंगे। आइए जानते हैं वो 5 जरूरी एक्सेसरीज कौन सी हैं, जिन्हें हमेशा बाहर से खरीदना चाहिए: