फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Fuel Efficient Cars: ढूंढ रहे हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार, यहां मौजूद है टॉप-5 गाड़ियों की लिस्ट

Wed, 31 Aug 2022 01:02 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही पांच बजट कारें जो शानदार माइलेज के लिए फेमस हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बेस्ट माइलेज वाली कारें - फोटो : सोशल मीडिया
महंगाई के दौर में अगर आप अपने लिए ज्यादा माइलेज वाली कार की तलाश कर रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही पांच बजट कारें जो शानदार माइलेज के लिए फेमस हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 6
मारुति ऑल्टो - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति ऑल्टो
कम बजट में ज्यादा माइलेज देने वाली कार की बात हो और मारुति का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। मारुति की ऑल्टो कार पहली बार कार खरीदने वालों के साथ ही ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में भी शामिल है। कार की कीमत भी सिर्फ 339000 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति की ये कार पेट्रोल वर्जन के साथ 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर की एवरेज देती है तो इसके सीएनजी मॉडल से 31.59 किलोमीटर प्रति किलो की जबर्दस्त माइलेज देती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
मारुति ऑल्टो के-10 - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति ऑल्टो के10
के सीरीज इंजन के साथ आने वाली ये कार हाल में ही लॉन्च हुई है। कंपनी ने इसमें 1 लीटर का इंजन दिया है जिससे ताकत तो मिलती ही है साथ में माइलेज भी बढ़िया मिलती है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाली पेट्रोल कार एक लीटर में 24.39 किलोमीटर तक चल सकती है तो एजीएस ट्रांसमिशन के साथ इसकी माइलेज 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर तक जा सकती है। 

 

4 of 6
डेटसन रेडी गो - फोटो : सोशल मीडिया
डेटसन रेडी गो
जापानी कंपनी डेटसन की रेडी गो 0.8 और 1 लीटर इंजन के साथ आती है। इसमें मैनुअल के साथ एएमटी का ऑप्शन भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक 800 सीसी के इंजन वाली रेडी गो 20.71 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है तो 1 लीटर वाले मैनुअल इंजन से 21.7 और इसके एएमटी वर्जन से 22 किलोमीटर प्रति लीटर की एवरेज आसानी से हासिल की जा सकती है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
हुंडई सेंट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
हुंडई सेंट्रो
3 साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ आने वाली इस कार में कंपनी ने 1.1 लीटर का पेट्रोल और सीएनजी का ऑप्शन दिया है। इसके पेट्रोल और सीएनजी के ऑप्शन में आने के कारण इसकी माइलेज भी 20 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा है। पेट्रोल कार में 35 लीटर का और सीएनजी में 60 लीटर का सीएनजी सिलेंडर मिलता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेनो Kwid - फोटो : सोशल मीडिया
रेनो क्विड
फ्रेंच कार कंपनी रेनो की सबसे छोटी कार क्विड माइलेज के मामले में बड़ी कारों को टक्कर देती है। इसका एएमटी के साथ 1 लीटर वाला इंजन 22 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है तो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ये कार 22.02 किलोमीटर की माइलेज देती है। इससे छोटे इंजन के साथ ये कार 22.25 किलोमीटर प्रति लीटर की जबर्दस्त माइलेज निकाल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें