फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Front-Ventilated Seats Cars: गर्मी में ड्राइविंग का मजा, यह हैं फ्रंट-वेंटिलेटेड सीटों वाली सबसे सस्ती कारें

Sat, 22 Apr 2023 09:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Maruti XL6 Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
गर्मियां आ गयी है। बढ़ती तपिश की वजह से लोगों के जीवनचर्या में भी बदलाव आता है। गर्मी में ड्राइविंग करना काफी मुश्किल भरा होता है। लेकिन गर्मियों में इन कारों में ऐसा फीचर मिलता है जिससे ड्राइविंग करना मजेदार हो जाता है। वेंटिलेटेड सीट का फीचर आजकल कई कारों में मिलता है। ये सीटें गर्मी को मात देने और स्टाइल में यात्रा करने के काम आती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत में टॉप-5 सबसे सस्ती कारों के बारे में फ्रंट सीट वेंटिलेशन के फीचर के साथ आती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
टाटा नेक्सन ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
Tata Nexon XZ+ LUX Petrol
Tata Nexon XZ+ LUX पेट्रोल ट्रिम इस समय भारत में फ्रंट-वेंटिलेटेड सीटों की पेशकश करने वाली सबसे सस्ती कार है। नेक्सन की कीमत 7.80 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन वेंटिलेटेड सीटों की पेशकश करने वाले वैरिएंट की कीमत 11.60 लाख रुपये से शुरू होती है। मार्च 2023 में, Nexon दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी थी और Brezza पहले नंबर पर थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि मारुति सुजुकी ब्रेजा किसी भी वैरिएंट में वेंटिलेड सीटों की पेशकश नहीं करती है।
विज्ञापन

3 of 6
Kia Sonet - फोटो : Kia India
Kia Sonet HTX Plus turbo iMT
Kia Sonet इस लिस्ट में दूसरी कार है जो अपने HTX प्लस टर्बो iMT वैरिएंट में वेंटिलेड सीटें प्रदान करती है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.75 लाख रुपये। किआ और ह्यूंदै अपनी फीचर्स से भरपूर कारों के लिए जाने जाते हैं। और सोनेट इसकी गवाह है। 

4 of 6
मारुति एक्सएल 6 - फोटो : सोशल मीडिया
Maruti Suzuki XL6 Alpha Plus
मारुति सुजुकी की प्रीमियम एमपीवी एक्सएल6 है। यह अर्टिगा की तुलना में ज्यादा महंगी और बेहतर फीचर्स से लैस है। Maruti Suzuki XL6 Alpha Plus वैरिएंट में वेंटिलेटेड सीट्स मिलती है, जिसकी कीमत 13.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। एक्सएल6 भी मारुति सुजुकी द्वारा हवादार सीटों की पेशकश करने वाला एकमात्र मॉडल है।
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Verna - फोटो : Hyundai
Hyundai Verna SX(O) Petrol
ह्यूंदै वरना के न्यू जेरेशन मॉडल से भारत में सेडान सेगमेंट में हलचल मचाना चाहती है। 10.89 लाख रुपये में लॉन्च की गई 2023 Hyundai Verna में नए एक्सटीरियर और इंटीरियर मिलते हैं। वरना को भारत में वेंटिलेटेड सीटों की पेशकश करने वाली सबसे सस्ती सेडान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
Skoda Slavia Style
एक और सेडान जो वेंटिलेटेड सीटों की पेशकश करती है, वह स्कोडा स्लाविया है। स्लाविया के स्टाइल वैरिएंट के साथ यह फीचर्स मिलना शुरू होता है। स्लाविया दो इंजन विकल्पों - 1.0-लीटर और 1.5-लीटर वैरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में इसने 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल किया है। यह रेटिंग हासिल करने वाली पहली कार टाटा नेक्सन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें