फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cruise Control: क्रूज कंट्रोल से ड्राइविंग होती है आसान, ये हैं टॉप-5 सबसे सस्ती कारें जिसमें मिलता है यह फीचर

Tue, 31 Dec 2024 08:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गाड़ी चलाते समय अपने दाहिने पैर को आराम देने की चाहत रखने वाले खरीदारों को क्रूज कंट्रोल फंक्शन वाली कारों को चुनना चाहिए। यहां उन सबसे सस्ती कारों की सूची दी गई है, जो क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
गाड़ी चलाते समय अपने दाहिने पैर को आराम देने की चाहत रखने वाले खरीदारों को क्रूज कंट्रोल फंक्शन वाली कारों को चुनना चाहिए। वाहनों में यह फीचर निश्चित RPM पर एक स्थिर गति बनाए रखने में मदद करती है। और फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन दक्षता) में सुधार करने में भी मदद करती है। भारत में क्रूज कंट्रोल वाली सबसे किफायती कार टाटा टियागो है, जो अपने XZ+ वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आती है। 

यहां उन सबसे सस्ती कारों की सूची दी गई है, जो क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आती हैं। इन कारों की कीमत सात लाख रुपये से कम से शुरू होती है और 8 लाख रुपये से कम तक जाती है। 
विज्ञापन

2 of 6
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
Tata Tiago (टाटा टियागो) क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आने वाली सबसे किफायती हैचबैक कार है। इसका XZ+ वेरिएंट यह फीचर देता है। और इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Tata Tiago NRG - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago NRG
क्रूज कंट्रोल फीचर वाली कारों की सूची में अगल नाम Tata Tiago NRG (टाटा टियागो एनआरजी) का है। टियागो एनआरजी, टियागो डिजाइन का एक स्पोर्टियर वर्जन है। इसका टॉप-स्पेक XZ वेरिएंट क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ आता है। टियागो एनआरजी में रेगुलर टियागो जैसा ही इंजन है। यानी इसमें भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। 

4 of 6
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios
इस लिस्ट में तीसरी कार जिसे खरीदार देख सकते हैं वह है Hyundai Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड i10 निओस)। यह अपने स्पोर्टज वेरिएंट से क्रूज कंट्रोल का फीचर देती है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 निओस में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz
इस सूची में अगल नंबर आता है टाटा मोटर्स की एक और कार का, जिसका नाम है Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज)। यह अपने XM+ वेरिएंट से क्रूज कंट्रोल का फीचर प्रदान करती है। टाटा अल्ट्रोज में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर डीजल इंजन और 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata Tigor - फोटो : Tata Motors
Tata Tigor
इस सूची में पांचवीं कार जिस पर खरीदार विचार कर सकते हैं वह है Tata Tigor (टाटा टिगोर)। यह अपने XZ+ वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल के फीचर के साथ आती है। टाटा टिगोर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें