Best Scooters of 2025: भारतीय बाजार में हीरो, होंडा, टीवीएस, यामाहा और सुजुकी समेट कई कंपनियां अपने स्कूटर्स बेच रही हैं। आइए जानते हैं देश के कुछ सबसे ज्यादा पॉपुलर टॉप-5 स्कूटर्स के बारे में...
Top 125cc Scooter In 2025: भारतीय बाजार में 125cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर्स बिकते हैं। इस सेगमेंट में बाइक्स के साथ ही स्कूटर्स का भी खासा दबदबा है। 125cc स्कूटर कंफर्ट के साथ बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस भी देते हैं। भारतीय बाजार में हीरो, होंडा, टीवीएस, यामाहा और सुजुकी समेट कई कंपनियां अपने स्कूटर्स बेच रही हैं। आइए जानते हैं देश के कुछ सबसे ज्यादा पॉपुलर टॉप-5 स्कूटर्स के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
2025 Honda Activa 125 Scooter
- फोटो : HMSI
1. Honda Activa 125
होंडा एक्टिवा 125 अपने बेहतरीन इंडज और कंफर्ट के लिए जाना जाता है। इस स्कूटर में कंपनी 124सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन देती है जो 8.19 Bhp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह स्कूटर स्टाइलिश और स्लिक डिजाइन के साथ आता है। इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फुल एलईडी हेडलाइट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। एक्टिवा 125 में 712 सेंटिमीटर का सीट हाइट मिलता है, जिसके चलते कम हाइट वाले राइडर्स भी इसे आसानी से चला सकते हैं। इस स्कूटर में 60 किमी/लीटर की शानदार ARAI क्लेम्ड माइलेज मिलती है।
विज्ञापन
3 of 6
2024 TVS Jupiter 110
- फोटो : TVS
2. TVS Jupiter 125
TVS Jupiter 125 के अपडेटेड मॉडल को कंपनी ने इसे साल लॉन्च किया है। इस स्कूटर में 124.8cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है जो 8.04 bhp की पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क देता है। जुपिटर 125 की सीट की ऊंचाई 765 mm है। TVS का दावा है कि इस 125cc स्कूटर की ARAI प्रमाणित माइलेज 57.27 किमी/लीटर है।
4 of 6
Hero Xoom 125R
- फोटो : Hero Motocorp
3. Hero Xoom 125
हीरो जूम 125 कंपनी की लेटेस्ट 125cc स्कूटर है। कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च किया था। यह टीवीएस एनटॉर्क के बाद अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावर और टार्क जनरेट करता है। इस स्कूटर में सेगमेंट में सबसे बड़े 14 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें कंपनी ने 124.6cc का BS6 इंजन लगाया है जो 9.8 bhp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर का वजन 121 kg है और इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्कूटर में 48 Kmpl की माइलेज मिलने का दावा किया गया है।
4. Suzuki Access 125
राइड क्वालिटी और कम्फर्ट के मामले में Suzuki Access 125 का मुकाबला Activa 125 से होता है। एक्सेस 125 में एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। इस स्कूटर का 125cc इंजन 8.3 bhp की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। सुजुकी एक्सेस 125 का वजन 103 किग्रा है, वहीं इसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह स्कूटर तकरीबन 47 kmpl की माइलेज आसानी से दे सकती है।
5. Yamaha Ray ZR 125
Yamaha Ray ZR 125 अपने यूनिक लुक और स्टाइलिश डिजाइन के लिए जाना जाता है। इस स्कूटर में 125cc का सिंगल सिलेंडर हाइब्रिड इंजन दिया गया है जो 8.04bhp की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। रे जेडआर 125 स्कूटर का वजन 99 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 5.2 लीटर है। हाइब्रिड इंजन के वजह से स्कूटर में 16% अधिक माइलेज मिलती है। इसमें राइडर्स को 50 किमी/लीटर की माइलेज आसान से मिल जाती है।