फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikes: 125cc की 5 बाइक्स जिन्होंने मार्केट में मचा रखा है तहलका, इनके आगे बुलेट 350 भी है फेल!

Wed, 29 Jan 2025 02:57 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top 125cc Bikes In India: 125cc बाइक्स में लोगों को बेहतर स्टाइल के साथ अच्छा माइलेज भी मिल जाता है, इस वजह से लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं। यहां हम आपको बताने वाले हैं 5 ऐसी बाइक्स के बारे में जो डेली यूज के लिए बेस्ट हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बेस्ट 125सीसी बाइक्स - फोटो : अमर उजाला
भारत में 125cc  बाइक सेगमेंट अब काफी बड़ा हो चुका है। 125cc बाइक्स में लोगों को बेहतर स्टाइल के साथ अच्छा माइलेज भी मिल जाता है, इस वजह से लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं। इनकी माइलेज भी अच्छी होती है और मेंटेनेंस में भी खर्च कम होता है। यहां हम आपको बताने वाले हैं 5 ऐसी बाइक्स के बारे में जो डेली यूज और रनिंग कॉस्ट के हिसाब से आपके लिए फिट बैठेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
2025 Honda SP125 - फोटो : HMSI
Honda SP125
होंडा ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली 125cc बाइक SP125 को हाल ही में अपडेट किया है। अब ये बाइक फुल एलईडी हेडलाइट और नए डिजिटल डिस्प्ले के साथ आ रही है। इसके साथ ही कंपनी ने इसके रंग को भी अपडेट किया है। होंडा एसपी 125 में 123.94cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है जो 8kW की मैक्सिमम पावर और 10.9 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड स्मूद गियरबॉक्स मिलता है। यह बाइक ड्रम और डिस्क वेरिएंट में उपलब्ध है। दिल्ली में होंडा एसपी 125 89 हजार रुपये से लेकर 93,000 रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस ब्रैकेट में उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 6
TVS Raider iGO - फोटो : TVS
TVS Raider 125
टीवीएस रेडर 125cc सेगमेंट में टॉप सेलिंग बाइक्स में से एक है। इस बाइक में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट और डिजिटल डिस्प्ले के साथ स्पोर्टी डिजाइन मिलता है। ये बाइक ग्राहकों को कुल 6 वेरिएंट में पेश की जा रही है। कंपनी ने हाल ही में इसका iGO वेरिएंट भी लॉन्च किया है।  Raider 125 की कीमत की बात करें, तो दिल्ली में इस बाइक को आप 85,000 रुपये से लेकर 1,05,000 रुपये (एक्स-शोरूम) के बजट में खरीद सकते हैं।

4 of 6
Hero Xtreme 125R - फोटो : Hero Motocorp
Hero Xtreme 125R
Hero Xtreme 125R सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश कम्यूटर बाइक है। इस बाइक का 125cc इंजन 11.4BHP की पावर और 10.5Nm का टॉार्क जनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी इस बाइक में 66 kmpl की माइलेज मिलने का दावा करती है। हीरो एक्सट्रीम 125आर की कीमत 96,000 रुपये से 1,00,000 रुपये के प्राइस ब्रैकेट में है।
विज्ञापन

5 of 6
Hero Glamour - फोटो : Hero Motocorp
Hero Glamour
हीरो Glamour को दो वेरिएंट Standard और Xtech में बेचा जा रहा है। इसमें बढ़िया माइलेज से लेकर दमदार परफॉरमेंस मिलती है। इस बाइक में 125cc का इंजन लगा है जो 10.7 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। ये बाइक तकरीबन 60 kmpl तक की माइलेज देती है। ये बाइक 85,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से भी कम कीमत में बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bajaj Pulsar 125 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar 125
बजाज पल्सर 125 में स्टाइलिश डिजाइन के साथ शानदार परफॉर्मेंस मिलता है। कंपनी इसे सिंगल सीट और स्प्लिट सीट मॉडल में उपलब्ध करती है। इस बाइक में 125cc का इंजन लगाया गया है जो अधिकतम 11.8 PS की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये बाइक 86,000 रुपये से भी कम कीमत (एक्स-शोरूम) में बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें