2025 में प्रदर्शित किया गया Suzuki Jimny Conqueror Concept (सुजुकी जिम्नी कॉन्करर कॉन्सेप्ट), वाहन निर्माता के प्रतिष्ठित जिम्नी का एक प्रोटोटाइप 5-डोर वर्जन है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
2025 में प्रदर्शित किया गया Suzuki Jimny Conqueror Concept (सुजुकी जिम्नी कॉन्करर कॉन्सेप्ट), वाहन निर्माता के प्रतिष्ठित जिम्नी का एक प्रोटोटाइप 5-डोर वर्जन है। जिसे खास तौर पर से प्रदर्शन के मकसद और खरीदारों की प्रतिक्रिया हासिल करने के लिए डिजाइन किया गया है। जापानी वाहन निर्माता की भारतीय शाखा मारुति सुजुकी द्वारा विकसित, कॉन्करर लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी का एक मजबूत और एडवेंचर-रेडी वर्जन है। जिसमें इसकी ऑफ-रोड क्षमता को बढ़ाने के मकसद से कई मॉडिफिकेश किए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki Jimny Conqueror Concept at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
कैसा है लुक और डिजाइन
जिम्नी का कॉन्करर कॉन्सेप्ट एडवेंचर चाहने वालों के लिए ऑफ-रोडर को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकता है। सबसे पहले, कस्टम मैट डेजर्ट कलर मैट ब्लैक रियर सेक्शन के साथ सहजता से मेल खाता है। जिसमें साइड प्रोफाइल पर एक विशाल जिम्नी 4x4 डिकल है। जेरी कैन होल्डर, फंक्शनल रूफ बार, बॉडी-कलर रिम्स के साथ ऑफ-रोड टायर और साइडवॉल पर व्हाइट स्ट्रिप्स भी इसके स्टांस को हाइलाइट करती हैं। इसके अलावा, जिम्नी कॉन्करर कॉन्सेप्ट में स्नोर्कल, फ्रंट बम्पर-माउंटेड विंच और सुजुकी लेटरिंग के साथ रेट्रो-स्टाइल वाली ग्रिल है।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki Jimny Conqueror Concept at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
कॉन्करर में सभी जरूरी ऑफ-रोड फीचर्स मौजूद हैं। इसमें एक चरखी, स्नोर्कल, रियर लैडर और शॉवल लगा हुआ है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है कि वाहन कठिन इलाकों के लिए तैयार है। रूफ रेल अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस प्रदान करते हैं। जबकि स्नो ट्रैक वाहन को बर्फीले इलाकों को आसानी से पार करने की अनुमति देते हैं।
एक अतिरिक्त ईंधन टैंक लंबी यात्राओं पर विस्तारित रेंज सुनिश्चित करता है। और विभिन्न सतहों से निपटने के लिए ऑल-टेरेन टायर लगाए गए हैं। बॉडी-कलर स्किड प्लेट इसके एक फंक्शनल लेकिन स्टाइलिश लुक में इजाफा करता है। साथ ही यह वाहन की बोल्ड मौजूदगी को बनाए रखते हुए अंडरबॉडी की सुरक्षा करती है।
इस कॉन्सेप्ट को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। जो जिम्नी के ज्यादा सक्षम और व्यावहारिक वर्जन के लिए सुजुकी के नजरिये को बयां करता है। हालांकि यह अभी भी एक प्रोटोटाइप है। कॉन्करर सुजुकी की 4x4 पेशकशों को बेहतर बनाने और भविष्य के डेवलपमेंट के लिए ग्राहकों से इनपुट लेने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। जिम्नी कॉन्करर कॉन्सेप्ट दुनिया के सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोड वाहनों में से एक के संभावित विकास की एक रोमांचक झलक है।
मैकेनिकल तौर पर, जिम्नी कॉन्करर में लॉन्च के बाद बदलाव नहीं होगा। यह देखना अभी बाकी है कि भारतीय वाहन निर्माता इस कॉन्सेप्ट को उन सभी ग्राहकों के लिए वास्तविकता में बदलेगा या नहीं जो जिम्नी के फैक्ट्री-फिटेड, एक्सेसरीज वाले वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।