फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 SUV in May: यह हैं मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 एसयूवी, जानें कितनी हुई बिक्री

Fri, 09 Jun 2023 04:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
मजबूत मांग और सेमीकंडक्टर आपूर्ति में सुधार की वजह से मई में यात्री वाहन (पैसेंजर व्हीकल्स) (पीवी) की 334,802 यूनिट्स की अच्छी बिक्री हुई, जिसमें स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सेगमेंट महीने के दौरान घरेलू बिक्री का 47 प्रतिशत था। मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) की Creta (क्रेटा) थी। लेकिन महीने के दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) के तीन मॉडल - Brezza (ब्रेजा), Fronx (फ्रोंक्स) और Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) थे।
विज्ञापन

2 of 5
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
मई के महीने में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में ह्यूंदै (क्रेटा और वेन्यू), टाटा मोटर्स (नेक्सन और पंच) और महिंद्रा (स्कॉर्पियो और बोलेरो) की दो-दो कारें थीं। किआ इंडिया का प्रतिनिधित्व सोनेट ने किया। जहां तक एसयूवी सेगमेंट में मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बात है तो Hyundai Creta 14,449 यूनिट्स के साथ पहले नंबर पर रही। दूसरी नंबर पर Tata Nexon थी जिसकी 14,423 यूनिट्स की बिक्री हुई और तीसरे पायदान पर Maruti Suzuki Brezza थी, जिसकी 13,398 यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन

3 of 5
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
मई में 10,213 यूनिट्स की बिक्री के साथ Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) से आगे रहते हुए, Tata Punch (टाटा पंच) ने फिर से 11,124 यूनिट्स की प्रभावशाली थोक बिक्री के साथ वापसी की और चौथे नंबर पर आई। हाल ही में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Fronx (मारुति सुजुकी फ्रोंक्स) ने 9,863 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और छठवां स्थान हासिल किया। 

4 of 5
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
सातवें स्थान पर लोकप्रिय Mahindra Scorpio (N and Classic), महिंद्रा स्कॉर्पियो (एन और क्लासिक) ने मई में 9,318 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) ने 8,877 यूनिट्स की बिक्री के साथ अच्छा प्रदर्शन किया और आठवें पर नंबर पर आई।  इसके बाद Kia Sonet (किआ सोनेट) 8,251 यूनिट्स की  बिक्री के साथ नौवें नंबर पर रही। महिंद्रा की हमेशा से भरोसेमंद Bolero (बोलेरो) मई में 8,170 यूनिट्स के साथ भारत में 10वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kia Sonet - फोटो : Kia India
मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी
 
मॉडल बिक्री (यूनिट्स)
Hyundai Creta 14,449
Tata Nexon 14,423
Maruti Suzuki Brezza 13,398
Tata Punch 11,124
Hyundai Venue 10,213
Maruti Suzuki Fronx 9,863
Mahindra Scorpio 9,318
Maruti Suzuki Grand Vitara 8,877
Kia Sonet 8,251
Mahindra Bolero 8,170
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें