फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

June Top 10 Selling Cars: जून में कार बिक्री सूची में बड़ा उलटफेर, टाटा मोटर्स ने मारुति सुजुकी को पछाड़ा

Sat, 04 Jul 2026 06:10 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जून महीने में भारतीय कार बाजार की बिक्री के आंकड़ों ने कई दिलचस्प तस्वीरें पेश की हैं। जहां Tata Motors Passenger Vehicles ने सबसे बड़ी बढ़त दर्ज करते हुए टॉप-10 की सूची में पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा किया, वहीं Maruti Suzuki India ने छह मॉडलों के साथ अपनी व्यापक बाजार पकड़ बरकरार रखी।
विज्ञापन
1 of 5
June Top 10 Selling Cars - फोटो : Amar Ujala

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए जून का महीना बेहद रोमांचक रहा। इस महीने बिक्री के मामलों में बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। जहां एक तरफ टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बड़ी कामयाबी हासिल की है, वहीं मारुति सुजुकी ने भी अपनी बादशाहत को बरकरार रखा है। आइए जानते हैं जून महीने की कार बिक्री का पूरा लेखा-जोखा:
 

जून के महीने में किस कार निर्माता ने मारी बाजी?

जून के महीने में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स भारतीय कार बाजार में सबसे बड़े विजेता के रूप में उभरी है। कंपनी की दो मशहूर एसयूवी टाटा पंच (Tata Punch) और टाटा नेक्सन (Tata Nexon) देश की टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हो गई हैं।

इस दमदार प्रदर्शन के दम पर टाटा मोटर्स ने घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर (y-o-y) 69% का भारी उछाल दर्ज किया है। जून में कंपनी की कुल घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री (इलेक्ट्रिक वाहनों सहित) 63,083 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के इसी महीने में 37,237 यूनिट्स थी। 

कंपनी के मुताबिक, 'Punch' और 'Tiago' हैचबैक के नए अवतारों को ग्राहकों का शानदार प्रतिक्रिया मिली है। और सभी पावरट्रेन विकल्पों में बुकिंग तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा, कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भी इस महीने 14,800 यूनिट्स के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 

 
विज्ञापन

2 of 5
टाटा पंच फेसलिफ्ट - फोटो : Tata Motors

सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची कैसी रही?

जून महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट और उनकी बिक्री के आंकड़े नीचे दिए गए बिंदुओं में विस्तार से समझाए गए हैं:

  • 1. टाटा पंच (Tata Punch) - 21,006 यूनिट्स: यह जून में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर व्हीकल बनकर उभरी है और इसने पहला स्थान हासिल किया है।

  • 2. टाटा नेक्सन (Tata Nexon) - 18,335 यूनिट्स: टाटा की इस बेहद लोकप्रिय एसयूवी ने बिक्री के मामले में दूसरा स्थान हासिल कर टाटा का दबदबा मजबूत किया।

  • 3. मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) - 17,899 यूनिट्स: यह कार तीसरे स्थान पर रही। एसयूवी के बढ़ते क्रेज के बावजूद, डिजायर ने अपना जलवा बरकरार रखा है और यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी हुई है।

  • 4. मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) - 16,952 यूनिट्स: मारुति की यह सदाबहार हैचबैक कार बिक्री की रेस में चौथे स्थान पर रही। 

विज्ञापन

3 of 5
Maruti Suzuki Dzire - फोटो : Amar Sharma
  • 5. मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) - 16,111 यूनिट्स: बेहतरीन स्पेस वाली इस एमपीवी (MPV) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 5 में अपनी जगह बनाई।

  • 6. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) - 15,215 यूनिट्स: मारुति की इस लोकप्रिय हैचबैक कार ने देश में छठा स्थान हासिल किया।

  • 7. महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) - 14,097 यूनिट्स: महिंद्रा की इस दमदार एसयूवी ने अपनी लोकप्रियता को साबित करते हुए सातवां स्थान हासिल किया।

  • 8. मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स (Maruti Suzuki Fronx) - 13,135 यूनिट्स: मारुति की इस मॉडर्न एसयूवी को भी ग्राहकों का अच्छा साथ मिला और यह आठवें पायदान पर रही।

  • 9. मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) - 12,488 यूनिट्स: मारुति की यह प्रीमियम हैचबैक नौवें स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।

  • 10. ह्यूंदै वेन्यू (Hyundai Venue) - 10,776 यूनिट्स: ह्यूंदै की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी ने टॉप 10 की इस लिस्ट को पूरा करते हुए दसवां स्थान हासिल किया।

4 of 5
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra

टॉप 10 लिस्ट से मारुति सुजुकी और ह्यूंदै को क्या मिला?

भले ही टाटा मोटर्स ने पहले दो स्थानों पर कब्जा जमाया हो, लेकिन संख्या के मामले में मारुति सुजुकी इंडिया का दबदबा अब भी कायम है।

  • मारुति की चौतरफा मौजूदगी: टॉप 10 की सूची में मारुति सुजुकी के सबसे ज्यादा 6 मॉडल्स (डिजायर, वैगनआर, अर्टिगा, स्विफ्ट, फ्रॉन्क्स और बलेनो) शामिल हैं। इन सभी 6 मॉडल्स की कुल बिक्री मिलाकर 91,780 यूनिट्स रही, जो जून की टॉप 10 कारों की कुल बिक्री का 57% से भी अधिक है। यह दिखाता है कि हैचबैक, सेडान, एमपीवी और एसयूवी जैसे हर सेगमेंट में मारुति की पकड़ कितनी मजबूत है।

  • ह्यूंदै क्रेटा लिस्ट से बाहर क्यों हुई?: इस बार की लिस्ट में सबसे बड़ा झटका ह्यूंदै क्रेटा (Hyundai Creta) को लगा है, जो आमतौर पर टॉप-सेलिंग कारों में शामिल रहती है। इस बार क्रेटा टॉप 10 से बाहर हो गई। इसका मुख्य कारण ह्यूंदै के एक सप्लायर प्लांट में आग लगने की वजह से उत्पादन में आई अस्थायी रुकावट थी। जिससे इसकी होलसेल सप्लाई प्रभावित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai

इस बार की बिक्री से ग्राहकों के मूड का क्या पता चलता है?

जून के इन आंकड़ों ने भारतीय कार खरीदारों के बीच एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता को एक बार फिर साबित कर दिया है। टॉप 10 कारों की इस लिस्ट में 5 स्थान एसयूवी (पंच, नेक्सन, स्कॉर्पियो, फ्रॉन्क्स और वेन्यू) के नाम रहे। हालांकि, इस ट्रेंड के बीच मारुति डिजायर ने यह भी दिखा दिया कि भारतीय बाजार में एक बेहतरीन सेडान कार के लिए अभी भी ग्राहकों का प्यार कम नहीं हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें