फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Two-Wheeler Brands July 2023: यह हैं जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया ब्रांड, जानें बिक्री रिपोर्ट

Sat, 05 Aug 2023 07:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Hero MotoCorp - फोटो : Hero MotoCorp
भारतीय बाजार में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के लिए जुलाई एक अच्छा महीना साबित हुआ। हालांकि, यह बात दोपहिया श्रेणी के लिए कुछ खास नहीं रहा। जहां कुछ वाहन निर्माताओं ने सालाना आधार पर अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की, वहीं अन्य ने घरेलू बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की। यहां हम आपको बता रहे हैं जुलाई 2023 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया ब्रांड कौन से रहे।
विज्ञापन

2 of 7
Hero Passion XTec - फोटो : Hero Motocorp
Hero MotoCorp 
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने जुलाई 2023 में घरेलू बाजार में 3,71,204 यूनिट्स बेचीं। कंपनी ने बिक्री में सालाना आधार पर 13.8 प्रतिशत और मासिक आधार पर 12.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। पिछले साल की समान अवधि में इसकी बिक्री 4,30,684 यूनिट रही थी।
विज्ञापन

3 of 7
Honda Dio - फोटो : Honda
Honda Motorcycle & Scooter India 
Honda Motorcycle & Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) की बिक्री में साल-दर-साल 12.5 प्रतिशत की गिरावट आई और जुलाई 2023 में 3,10,867 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल की समान अवधि में इसकी घरेलू बिक्री 3,55,560 यूनिट्स थी। हालांकि, मासिक आधार पर इसमें 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

4 of 7
TVS Ronin - फोटो : TVS Motor Company
TVS Motor Company
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) इस साल जुलाई में सालाना आधार पर 16.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 2,35,230 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। पिछले साल की समान अवधि में इसकी घरेलू बिक्री 2,01,942 यूनिट्स रही थी। हालांकि, मासिक आधार पर, इसकी बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

5 of 7
Bajaj Pulsar NS160 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Auto
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने जुलाई 2023 में 1,41,990 यूनिट्स बेचीं। इसकी घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत और मासिक आधार पर 14.6 प्रतिशत की गिरावट आई।
विज्ञापन

6 of 7
Suzuki Access 125 - फोटो : Suzuki Motorcycle India
Suzuki Motorcycle India
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने जुलाई 2023 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की। कंपनी ने पिछले महीने 80,309 यूनिट्स बेचीं, जिससे बिक्री में 31.8 प्रतिशत सालाना और 27.3 प्रतिशत मासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Royal Enfield Bike - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield 
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की घरेलू बिक्री में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई। कंपनी ने पिछले महीने 66,062 यूनिट्स बेचीं, जिसमें सालाना आधार पर 41.9 प्रतिशत की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं मासिक आधार पर सिर्फ 2.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें