भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) बिक्री के मामले में अग्रणी कार निर्माता बनी हुई है। वहीं Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) और Tata Motors (टाटा मोटर्स) के बीच दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता बनने की होड़ मची हुई है। सितंबर 2022 में भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में भी यह साफ झलक रहा है। टाटा और ह्यूंदै ने सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में मारुति की हिस्सेदारी को घटाकर सिर्फ 6 कर दिया है। हालांकि पिछले महीने बेची गई टॉप-10 कारों की सूची में अभी भी मारुति सुजुकी का दबदबा बरकरार है। यहां हम आपको सितंबर 2022 में भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 11
Maruti Suzuki Alto 800
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto
मारुति सुजुकी ने सितंबर 2022 के महीने में Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी ऑल्टो) की 24,844 यूनिट्स बेचीं। सितंबर 2021 में 12,143 यूनिट्स की बिक्री के आंकड़ों की तुलना में यह 105 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। ऑल्टो अभी भी अपनी विश्वसनीयता और कम कीमत के कारण भारतीय बाजार में एक बहुत लोकप्रिय हैचबैक कार है। मारुति सुजुकी ऑल्टो के एक न्यू जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है, जिसके इस साल लॉन्च होने की उम्मीद है।
Maruti Suzuki WagonR
Maruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगनआर) अभी भी एक व्यावहारिक टॉलबॉय हैचबैक है। जो साइज में कॉम्पैक्ट है और इसके साथ ही इसे चलाना भी काफी आसान है। निर्माता ने सितंबर 2022 के महीने में वैगनआर की 20,078 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इस कार की 7,632 यूनिट्स बेचे गए थे। जो बिक्री में 163 फीसदी की बढ़ोतरी है।
4 of 11
Maruti Suzuki Baleno 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Baleno
Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो) की बिक्री में धीरे-धीरे गिरावट आ रही थी लेकिन कार के न्यू जेनरेशन मॉडल के साथ बिक्री के आंकड़े बेहतर हुए हैं। यह इस समय भारतीय बाजार में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला वाहन है। पिछले साल सितंबर में बिक्री के आंकड़े 8,077 यूनिट्स थे। इस साल, संख्या बढ़कर 19,369 यूनिट्स हो गई है। यानी बिक्री में 140 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
5 of 11
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Brezza
Maruti Suzuki Brezza (मारुति सुजुकी ब्रेजा) इस समय भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। मारुति सुजुकी ने सितंबर 2022 में ब्रेजा की 15,445 यूनिट्स बेचीं। जबिक पिछले साल कंपनी ब्रेजा की सिर्फ 1,874 यूनिट्स बेचने में सफल रही थी। बिक्री के आंकड़ों से साफ नजर आ रहा है कि न्यू जेनरेशन ब्रेजा को भारतीय बाजार से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
6 of 11
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
Tata Nexon (टाटा नेक्सन) एसयूवी टाटा मोटर्स का सबसे ज्यादा बिकने वाला वाहन बना हुआ है। यह एसयूवी बहुत सारे वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें दो इंजन विकल्प, मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी के साथ, शानदार फीचर्स लिस्ट और ढेर सारे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। टाटा मोटर्स ने सितंबर 2022 में नेक्सन की 14,518 यूनिट्स की बिक्री की।
विज्ञापन
7 of 11
Hyundai Creta
- फोटो : For Reference Only
Hyundai Creta
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी है। इस एसयूवी में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। यह कई वैरिएंट्स, विभिन्न इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शंस में आती है। Hyundai ने इस साल सितंबर में Creta की 12,866 यूनिट्स बेचीं। पिछले साल सितंबर में इसकी 8,193 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। तुलना की जाए तो बिक्री में 57 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
8 of 11
Maruti Suzuki eeco
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Eeco
Maruti Suzuki Eeco (मारुति सुजुकी ईको) की बिक्री संख्या वाहन निर्माता की बिक्री के आंकड़ों में बढ़िया योगदान करती है। मारुति की यह वैन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वाहन निर्माता ने पिछले महीने ईको की 12,697 यूनिट्स बेचीं। बिक्री का यह आंकड़ा एक वैन के लिए काफी शानदार माना जा सकता है।
9 of 11
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
Tata Punch
Tata Punch (टाटा पंच) एसयूवी टाटा मोटर्स की सबसे लेटेस्ट कार जो हिट हो गई है। इसने कॉम्पैक्ट सेडान, हैचबैक और यहां तक कि कुछ प्रीमियम हैचबैक की बाजार हिस्सेदारी में भी सेंध लगा दी है। पंच इस समय टाटा मोटर्स का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। टाटा ने सितंबर 2022 में पंच की 12,251 यूनिट्स की बिक्री की।
10 of 11
Maruti Suzuki Swift Facelift
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) की बिक्री इतने सालों से जारी है और यह अभी भी भारत में सबसे लोकप्रिय हैचबैक कारों में से एक बनी हुई है। मारुति सुजुकी ने इस साल सितंबर में स्विफ्ट की 11,988 यूनिट बेचीं।
Hyundai Venue
सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में आखिरी स्थान पर Hyundai की कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue है। Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) कार निर्माता के लिए एक कामयाब कार रही है। जब इसे भारत में पहली बार लॉन्च किया गया था, तो इसने बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी ब्रेजा को भी पीछे छोड़ दिया था। लेकिन अब समय बदल गया है। लेकिन वेन्यू अभी भी देश में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। Hyundai ने सितंबर 2022 में Venue की 11,033 यूनिट्स बेचीं।