त्योहारी सीजन में बाजार की रौनक बढ़ जाती है क्योंकि वाहनों की खरीदारी बढ़ जाती है। इसके साथ-साथ वाहन उत्पादन में बढ़ोतरी, कुछ नई खरीदारी करने का शगुन जैसी कई अन्य वजहें हैं जिसने पिछले महीने यात्री वाहनों की बिक्री को बढ़ा दिया। टू-व्हीलर मार्केट के लिए, मैन्युफैक्चरर्स ने अपनी बिक्री संख्या में बढ़ोतरी की सूचना दी है, जिसमें हीरो और होंडा 2-व्हीलर्स सितंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों की सूची में पहले और दूसरे नंबर पर हैं। बिक्री सूची में जहां हीरो की स्प्लेंडर बाइक नंबर एक रही, वहीं होंडा की सीबी शाइन मोटरसाइकिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। यहां हम आपको बता रहे हैं सितंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 मोटरसाइकिलों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
Hero HF Deluxe
- फोटो : Hero MotoCorp
दुनिया की सबसे बड़े दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने सितंबर 2022 में 5,07,690 यूनिट्स की कुल घरेलू बिक्री के साथ पिछले महीने शीर्ष निर्माता के रूप में अपनी बढ़त बरकरार रखी। सितंबर 2022 में हीरो स्प्लेंडर 2,90,649 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल थी। ब्रांड ने सितंबर में सालाना आधार पर 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि पिछले महीने के आंकड़ों की तुलना में महीने-दर-महीने 12.6 प्रतिशत है।
विज्ञापन
3 of 5
Hero Glamour
- फोटो : For Reference Only
टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल की सूची में हीरो की 4 बाइक शामिल हैं। जहां पहले नंबर पर स्प्लेंडर है, वहीं चौथे स्थान पर हीरो एचएफ डीलक्स, 7वें स्थान पर ग्लैमर और 9वें स्थान पर पैशन है।
Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) (HMSI) 4,88,924 यूनिट्स की बिक्री के बाद सितंबर में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन बेचने वाली दूसरी कंपनी है। Honda CB Shine सितंबर के महीने में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। इसके बाद बजाज पल्सर 1,05,003 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही। ब्रांड के लिए महीने-दर-महीने बढ़ोतरी 15.5 प्रतिशत दर्ज की गई। सितंबर 2021 के बिक्री के आंकड़ों की तुलना में, HMSI ने 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।