फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ducati Diavel V4: डुकाटी ने पेश की अपनी बहुप्रतीक्षित पावर क्रूजर बाइक, मिलता है 165 hp का दमदार इंजन

Sat, 29 Oct 2022 06:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Ducati Diavel V4 - फोटो : Ducati
इटली की मशहूर ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Ducati (डुकाटी) भारतीय बाजार में अपने अडेटेड उत्पादों को उतार रही है। अब कंपनी ने अपनी Diavel V4 को पेश किया है। इस पावर क्रूजर बाइक के लिए V4 ट्रीटमेंट का काफी समय से इंतजार किया जा था और आखिरकार यह आ गई है। Diavel V4 को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया है और इसके भारतीय बाजार में भी आने की उम्मीद है। Diavel से पहले डुकाटी ने स्ट्रीटफाइटर, मल्टीस्ट्राडा और पैनिगेल को वी4 ग्रांटुरिस्मो इंजन के साथ लॉन्च किया था। 
विज्ञापन

2 of 7
Ducati Diavel V4 - फोटो : Ducati
इंजन पावर और गियरबॉक्स
Ducati Diavel V4 मोटरसाइकिल का मुख्य आकर्षण इसका V4 इंजन है जो लिक्विड-कूल्ड है और इसकी क्षमता 1,158 cc है। यह इंजन 10,750 rpm पर 165.7 bhp की मैक्सिमम पावर और 7,500 rpm पर 126 Nm की पीक टॉर्क पैदा करता है। इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है जिसे क्विक-शिफ्टर मिलता है। इंजन फ्यूल-इंजेक्टेड तकनीक के साथ आता है और इसे राइड-बाय-वायर मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Ducati Diavel V4 - फोटो : Ducati
लुक और डिजाइन
मोटरसाइकिल के डिजाइन को नया बनाया गया है लेकिन यह अभी भी एक पावर क्रूजर की तरह दिखती है। V4 में अभी भी काफी कुछ Diavel एलिमेंट मौजूद हैं। हेडलाइट को अपडेट किया गया है, साथ ही एक नया टेल लैंप भी दिया गया है। क्वाड एग्जॉस्ट पाइप साइड में लगे हैं। 

4 of 7
Ducati Diavel V4 - फोटो : Ducati
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें कई राइडिंग मोड, 5-इंच का टीएफटी डिस्प्ले, पावर मोड, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, पावर लॉन्च, क्रूज कंट्रोल, बैकलिट स्विच, डायनेमिक टर्न इंडिकेटर्स, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और बहुत कुछ मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Ducati Diavel V4 - फोटो : Ducati
मिलेगी ज्यादा माइलेज
इसके अलावा, डुकाटी ने एक सिलेंडर डिएक्टिवेशन सिस्टम भी पेश किया है ताकि जब मोटरसाइकिल कम स्पीड पर चल रही हो और जब वह रुकती हो तो मोटरसाइकिल सिलेंडर के पीछे के किनारे को डिएक्टिवेट कर देती है। इससे ईंधन की बचत और इंजन की गर्मी को कम करने में मदद मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
Ducati Diavel V4 - फोटो : Ducati
ब्रेकिंग
बाइक में ब्रेकिंग के लिए रेडियल-माउंटेड ब्रेम्बो स्टाइलमा मोनोब्लॉक 4-पिस्टन कैलिपर्स के साथ फ्रंट में डुअल 330 mm सेमी-फ्लोटिंग डिस्क दिया गया है। पीछे की तरफ 265 mm की डिस्क है जो 2-पिस्टन फ्लोटिंग कैलीपर के साथ आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ducati Diavel V4 - फोटो : Ducati
सर्विस
बाइक का वाल्व एडजस्टमेंट चेक अब हर 60,000 किमी पर निर्धारित किया गया है। बाइक की रेगुलर सर्विस और ऑयल चेंज हर दो साल या 15,000 किमी के बाद होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें