फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 CNG Cars: देश की टॉप-10 सीएनजी कारें, डिजाइन और फीचर्स में शानदार, भर-भरकर देती हैं माइलेज

Tue, 28 Jan 2025 02:42 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best CNG Cars: यहां हम ऐसे ही कुछ बेहतरीन CNG कारों की सूची दे रहे हैं, जो हाल ही में लॉन्च हुई हैं और जिन्हें आप 10 लाख रुपये के अंदर के बजट में खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
Tata Tiago - फोटो : Tata Motors
1. टाटा टियागो (Tata Tiago)
टाटा टियागो Tata के i-CNG तकनीक के साथ उपलब्ध है, जिसमें AMT ट्रांसमिशन का विकल्प भी है। इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो CNG मोड में 73 PS पावर और 95 Nm का टॉर्क पैदा करता है। टियागो CNG का माइलेज 26.49 km/kg है।
 
विज्ञापन

2 of 10
Tata Punch SUV - फोटो : Tata Motors
2. टाटा पंच (Tata Punch)
टाटा पंच एक माइक्रो-SUV है जो अब फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो CNG मोड में 73.5 PS और 103 Nm पावर पैदा करता है। टाटा पंच CNG की माइलेज 27 km/kg है।
विज्ञापन

3 of 10
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
3. हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter)
हुंडई एक्सटर ने भारतीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और यह अब CNG वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। इसमें कंपनी ने 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो CNG मोड में 69 PS पावर और 95.2 Nm टॉर्क पैदा करता है।

4 of 10
Toyota Urban Cruiser Taisor Limited Edition - फोटो : Toyota
4. टोयोटा अर्बन क्रूजर टेजर (Toyota Urban Cruiser Taisor)
टोयोटा ने मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का रिबैज्ड वर्जन, अर्बन क्रूजर टेजर पेश किया है, जिसमें CNG विकल्प भी है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो CNG मोड में 77 PS पावर और 98 Nm टॉर्क पैदा करता है। सीएनजी ऑप्शन केवल बेस "E" वेरिएंट में उपलब्ध है।
विज्ञापन

5 of 10
Maruti Suzuki Fronx SUV - फोटो : Maruti Suzuki
5. मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx)
मारुति सुजुकी ने हाल ही में फ्रोंक्स के CNG वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो CNG मोड में 77.5 PS और 98.5 Nm टॉर्क पैदा करता है। फ्रोंक्स CNG का माइलेज 22-25 km/kg के बीच है।
विज्ञापन

6 of 10
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
6. टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz)
टाटा अल्ट्रोज ने हाल ही में अपनी CNG वेरिएंट्स को लॉन्च किया है। इसमें 1.2-लीटर इंजन मिलता है जो CNG मोड में 73.5 PS पावर और 103 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। अल्ट्रोज CNG को कंपनी 6 वेरिएंट्स में बेच रही है।
विज्ञापन

7 of 10
Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
7. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा (Maruti Suzuki Brezza)
मारुति सुजुकी ब्रीज़ा को CNG वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो CNG मोड में 87.8 PS पावर और 121.5 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। ब्रेज़ा CNG माइलेज के मामले में काफी एफिशिएंट है और 25.51 km/kg की बेहतरीन माइलेज देती है।
 

8 of 10
Toyota Rumion - फोटो : Toyota
8. टोयोटा रूमियन (Toyota Rumion)
टोयोटा रूमियन को मारुति सुजुकी एर्टिगा के रिबैज्ड वर्जन के तौर पर बेचा जा रहा है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो CNG मोड में 88 PS पावर और 121.5 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। इसका CNG वेरिएंट बेस "S" वेरिएंट में उपलब्ध है।
 

9 of 10
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
9. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara)
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एक प्रीमियम SUV है, जिसमें CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो CNG मोड में 88 PS पावर और 121.5 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। यह विकल्प Delta और Zeta वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
 
विज्ञापन

10 of 10
Toyota Urban Cruiser Hyryder Festival Limited Edition - फोटो : Toyota
10. टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder)
टोयोटा हाइराइडर भी ग्रैंड विटारा के समान 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG वेरिएंट में उपलब्ध है। यह इंजन CNG मोड में 88 PS पावर और 121.5 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें