Top 10 Cars Sales in September: सितंबर में भारतीय ऑटो उद्योग ने एक महीने में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की। यह रिकॉर्ड भारत भर में त्योहारी सीजन से ठीक पहले आया है, जो कार निर्माताओं के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने का उपयुक्त समय होता है। सितंबर में भारत में बिकने वाली टॉप-10 कारों की सूची में छह मॉडलों के साथ मारुति सुजुकी भारत की अग्रणी कार निर्माता बनी हुई है। एसयूवी और यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में भारी बढ़ोतरी के बावजूद बिक्री के मामले में छोटी कार सेगमेंट अभी भी आगे है। यहां हम आपको पिछले महीने देशभर में बेची गई टॉप-10 कारों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 11
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Baleno
बलेनो हैचबैक बिक्री चार्ट पर तब भी हावी रही है जब मारुति सुजुकी ने अपना ध्यान ज्यादा लोकप्रिय एसयूवी सेगमेंट की ओर शिफ्ट कर दिया है। नई पीढ़ी की बलेनो, जिसे पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, खरीदारों के बीच यूटिलिटी वाहनों की मजबूत पसंद के बावजूद अपनी स्थिति बनाए रखने में कामयाब रही है। फीचर्स से भरपूर बलेनो की सितंबर में 18,417 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, यह पिछले साल इसी महीने में मारुति द्वारा बेची गई बिक्री से लगभग 5 प्रतिशत कम है।
Maruti Suzuki WagonR
बॉक्सी हैचबैक वैगनआर भी भारत में खरीदारों के बीच काफी पसंदीदा बनी हुई है। पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्जन में उपलब्ध यह हैचबैक भारत में हर महीने बिकने वाली टॉप तीन कारों में रेगुलर तौर पर शामिल रही है। सितंबर में, मारुति सुजुकी ने वैगनआर की 16,250 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसकी 20,078 यूनिट्स बेची गई थीं, जो लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट है।
4 of 11
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी नेक्सन ने पिछले महीने एक नए अवतार में आने के बाद धूम मचा दी है। टाटा मोटर्स ने लगभग 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर के साथ नेक्सन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की 15,325 यूनिट्स बेची हैं। नई नेक्सन डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के मामले में बड़े पैमाने पर अपडेट की गई है। पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन में पेश की गई नेक्सन पिछले महीने सूची में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी ब्रेजा को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंचने में कामयाब रही।
विज्ञापन
5 of 11
Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Brezza
मारुति सुजुकी ब्रेजा ने सितंबर में पूरे भारत में 15,001 यूनिट्स की डिलीवरी के साथ मारुति सुजुकी के एसयूवी बेड़े का नेतृत्व किया। पिछले साल के इसी महीने की तुलना में इसकी बिक्री में मामूली गिरावट आई है, जब मारुति ने 15,445 यूनिट्स बेची थीं। नई ब्रेजा को पिछले साल भारत में युवा पीढ़ी के खरीदारों को आकर्षित करने के लिए नए डिजाइन और ज्यादा फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया था। मारुति सुजुकी ब्रेजा को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ पेश करती है जो सीएनजी टेक्नोलॉजी के साथ भी आती है।
विज्ञापन
6 of 11
Maruti Suzuki Swift
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक, जिसे जल्द ही एक बड़ा फेसलिफ्ट मिलने की उम्मीद है, हाल ही में बिक्री चार्ट से नीचे गिर गई है। पिछले साल सितंबर से बिक्री में 23 प्रतिशत की प्रभावशाली बढ़ोतरी दर्ज करने के बावजूद, स्विफ्ट को पिछले महीने देश भर में 14,703 घर मिले। मारुति की यह हैचबैक इस महीने के आखिर में जापान मोबिलिटी शो में एक नए अवतार में अपनी डेब्यू करेगी।
विज्ञापन
7 of 11
Maruti Suzuki Dzire
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Dzire
मारुति सुजुकी डिजायर भारत में हर महीने बिकने वाली टॉप-10 कारों की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र सेडान बनी हुई है। देश भर में एक लोकप्रिय फ्लीट ऑप्शन होने के अलावा, डिजायर मारुति की सीएनजी तकनीक के साथ बेहतर दक्षता का भी वादा करता है। सितंबर 2022 की तुलना में 45 प्रतिशत ज्यादा पिछले महीने बेची गई इसकी 13,880 यूनिट्स की बिक्री हुई। 2016 में लॉन्च होने के बाद से, डिजायर में अब तक कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है।
8 of 11
Maruti Suzuki Ertiga
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ertiga
नई मारुति सुजुकी अर्टिगा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली तीन-पंक्ति वाली एमपीवी बनी हुई है। तुलनात्मक रूप से किफायती कीमत पर इसमें मिलने वाले फीचर्स और परफॉर्मेंस की वजह से यह संभव हो पाया है। मारुति सुजुकी ने पिछले महीने अर्टिगा की 13,528 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 45 प्रतिशत ज्यादा है। नई अर्टिगा को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था और इसे पेट्रोल और सीएनजी तकनीक के साथ पेश किया गया है।
9 of 11
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
Tata Punch
टाटा मोटर्स की सबसे छोटी एसयूवी लाइनअप में इसकी दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। पंच, जो जल्द ही सीएनजी और इलेक्ट्रिक अवतार के अलावा पेट्रोल और डीजल वर्जन वाली टाटा की दूसरी एसयूवी बन जाएगी, को सितंबर में 13,036 खरीदार मिले। साइज में छोटी और इसलिए किफायती होने के अलावा, पंच को अपने सेफ्टी फीचर्स का भी फायदा मिलता है। ग्लोबल एनसीएपी में 5-स्टार रेटिंग के साथ, पंच इस समय भारत में खरीदने के लिए सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक है।
10 of 11
Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
Hyundai Creta
2020 की शुरुआत में लॉन्च होने के बाद से, मौजूदा पीढ़ी की क्रेटा ने भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है। सितंबर में भी क्रेटा ने मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस और यहां तक कि होंडा एलिवेट जैसी नई कारों को हराकर अपना टॉप पोजिशन बरकरार रखा। ह्यूंदै मोटर ने पिछले महीने क्रेटा एसयूवी की 12,717 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल सितंबर में बेची गई 12,866 यूनिट्स से थोड़ी कम है। ह्यूंदै फिलहाल नई पीढ़ी की क्रेटा की टेस्टिंग में व्यस्त है जिसके अगले साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Hyundai Venue
सूची में सबसे नीचे ह्यूंदै मोटर की एक और एसयूवी वेन्यू है। कई बदलावों और अपडेट के बावजूद, नई वेन्यू को अभी भी टाटा नेक्सन या मारुति सुजुकी ब्रेजा जैसे प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देने के लिए पर्याप्त खरीदार नहीं मिले हैं। सितंबर में ह्यूंदै मोटर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की 12,204 यूनिट्स बेच पाई। कार निर्माता ने हाल ही में एसयूवी का एन-लाइन वर्जन भी लॉन्च किया है।