फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Two-Wheelers: यह हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 दोपहिया वाहन, मई में इतनी हुई बिक्री

Thu, 22 Jun 2023 04:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hero Splendor Plus - फोटो : Hero Motocorp
मई 2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 11,10,593 यूनिट्स दर्ज की गईं, जिसमें सिर्फ टॉप 10 विक्रेता शामिल हैं। यह मई 2022 की तुलना में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जब टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों ने 9,02,842 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी।
विज्ञापन

2 of 6
2023 Honda Activa 125 - फोटो : Honda Motorcycle
मई 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर) था, जो निर्विवाद चैंपियन बना हुआ है। इसने 3,42,526 यूनिट्स की बिक्री के साथ, 30.6 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। Honda Activa (होंडा एक्टिवा) 2,03,365 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

3 of 6
Bajaj Pulsar NS160 - फोटो : Bajaj Auto
बजाज की पल्सर रेंज में अब विभिन्न डिस्प्लेसमेंट के साथ कई वैरिएंट्स में उपलब्ध हैं। जिससे कंपनी को Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। Bajaj Pulsar की 1,28,403 यूनिट्स की बिक्री हुई और मई 2022 की तुलना में 85.4 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई, जब बजाज ने 69,241 यूनिट्स बेचीं थी।
 

4 of 6
Hero HF Deluxe - फोटो : Hero MotoCorp
Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स), Honda Shine (होंडा शाइन) और TVS Jupiter (टीवीएस ज्यूपिटर) क्रमश: 1,09,100 यूनिट्स, 1,03,699 यूनिट्स और 57,609 यूनिट्स बेचकर चौथे, पांचवे और छठें नंबर पर रहे। सभी तीन मॉडलों ने मई 2022 की तुलना में मई 2023 में नकारात्मक साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की, जिसमें एचएफ डीलक्स ने सबसे खराब नकारात्मक 14.3 प्रतिशत दर्ज किया।
विज्ञापन

5 of 6
Suzuki Access 125 - फोटो : Suzuki Motorcycle India
Suzuki Access (सुजुकी एक्सेस) और Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना) क्रमश: 45,945 यूनिट्स और 42,154 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवें और आठवें स्थान पर हैं। सुजुकी एक्सेस ने 28.6 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि प्लेटिना ने मई 2022 की तुलना में बिक्री में 143 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
TVS XL Super Luna - फोटो : TVS
TVS Apache (टीवीएस अपाचे) और XL मई 2023 के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 दोपहिया वाहनों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, जिनकी क्रमशः 41,955 यूनिट्स और 35,837 यूनिट्स बिकी हैं। अपाचे ने बिक्री में 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि XL की बिक्री में मई 2023 में 1.9 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें