फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes-AMG SL 55 Roadster: मर्सिडीज ने भारत में लॉन्च की करोड़ों की एएमजी एसएल 55 रोडस्टर, जानें खूबियां

Thu, 22 Jun 2023 03:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Santosh Iyer, MD & CEO and Lance Bennett, VP Sales & Marketing launching new Mercedes AMG SL 55 - फोटो : Mercedes-Benz
Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने गुरुवार को देश में Mercedes-AMG SL 55 Roadster (मर्सिडीज-एएमजी एसएल 55 रोडस्टर) लॉन्च कर दी है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.35 करोड़ रुपये तय की है। यह एएमजी ई 53 कैब्रियोलेट और अब तक की सबसे फास्ट प्रॉडक्शन एएमजी, एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस के बाद आई है। वाहन निर्माता का दावा है कि मर्सिडीज-एएमजी एसएल 55 रोडस्टर के लॉन्च से तेजी से बढ़ते टॉप-एंड व्हीकल (टीईवी) सेगमेंट में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी। इसके अलावा, मर्सिडीज-एएमजी एसएल 55 रोडस्टर अपने सबसे एडवांस्ड एएमजी संस्करण में ऑइकॉनिक एसएल रोडस्टर की वापसी का प्रतीक है।
विज्ञापन

2 of 6
Mercedes-AMG SL 55 Roadster - फोटो : Mercedes-Benz
इंजन पावर और स्पीड
इस कार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2021 में पेश किया गया था और लंबे अंतराल के बाद इसकी भारत वापसी हो रही है। हाई-परफॉर्मेंस वाले ड्रॉप-टॉप मॉडल को पावर देने के लिए एक बड़ा 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन मिलता है। एएमजी स्पीडशिफ्ट एमसीटी 9जी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस, यह इंजन 476 एचपी का अधिकतम पावर और 700 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह कार सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 295 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
Mercedes-AMG SL 55 Roadster - फोटो : Mercedes-Benz
सातवीं पीढ़ी में है कार
मर्सिडीज-बेंज का दावा है कि SL को उसके इतिहास में पहली बार पूरी तरह से मर्सिडीज-एएमजी द्वारा अफाल्टरबैक प्लांट में विकसित किया गया है। इस समय यह अपनी सातवीं पीढ़ी में, SL कन्वर्टिबल के बिल्कुल नए AMG संस्करण को 4MATIC+ ड्राइवट्रेन मिलता है, जो इसकी हाई-परफॉर्मेंस क्षमता को बढ़ाता है।

4 of 6
Mercedes-AMG SL 55 Roadster - फोटो : Mercedes-Benz
भारत में सीबीयू रूट
मर्सिडीज-एएमजी एसएल 55 रोडस्टर को भारत में सीबीयू (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) रूट के जरिए बेचा जाएगा। इसे स्थानीय स्तर पर असेंबल नहीं किया जाएगा और जर्मनी में स्टटगार्ट के पास कंपनी की फैक्ट्री में बनाया जाएगा। यह दो दरवाजों वाली कंवर्टिबल कार जर्मन लग्जरी कार ब्रांड के फ्लैगशिप मॉडलों में से एक है।
विज्ञापन

5 of 6
Mercedes-AMG SL 55 Roadster - फोटो : Mercedes-Benz
लुक और डिजाइन
मर्सिडीज-एएमजी एसएल 55 रोडस्टर न सिर्फ शानदार परफॉर्मेंस, बल्कि एक आकर्षक डिजाइन के साथ भी आती है। इसमें एक सिग्नेचर पैनामेरिकाना रेडिएटर ग्रिल है जिसके किनारे तेज स्वेप्टबैक एलईडी हेडलैंप हैं। कन्वर्टिबल के अन्य डिजाइन एलिमेंट्स में एक स्लीक एयर डैम, काले रंग में रंगे मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील, ब्लैक-आउट ओआरवीएम, एक एडजस्टेबल स्पॉइलर और क्वाड एग्जॉस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mercedes-AMG SL 55 Roadster - फोटो : Mercedes-Benz
फीचर्स
रोडस्टर के सॉफ्ट टॉप को 15 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है, जबकि कार 37 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड से चलती है। लक्जरी हाई-परफॉर्मेंस रोडस्टर के केबिन के अंदर, एक झुकने वाला 11.9-इंच वर्टिकल एलाइन्ड एमबीयूएक्स टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो तुरंत ध्यान खींचता है। अन्य फीचर्स में फुल डिजिटल 12.3-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइटिंग सिस्टम, HUD और कार्बन फाइबर इंसर्ट्स शामिल हैं। केबिन में कई एएमजी-स्पेसिफिक इंसर्ट भी दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें