Hyundai Elite i20
ह्यूंदै आई20
कभी कार ऑफ द ईयर रही ह्यूंदै की प्रीमियम हैचबैक आई20 मारुति की बलेनो से मार खा गई। आई20 की दिसंबर 2019 में 7,720 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो नवंबर 2019 के मुकाबले 2,726 यूनिट्स कम है। वहीं दिसंबर 2018 में 11,940 यूनिट्स की बिक्री थी, जो 35.34 फीसदी कम है। इस साल ह्यूंदै अपनी नई आई20 कार भी लॉन्च कर सकती है।