मानसून कार केयर टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
अगर नहीं साफ किया तो क्या होगा?
अगर आप दरवाजों में होने वाले इस वॉटर लॉगिंग को मामूली समझकर छोड़ देते हैं, या फिर कभी कर देंगे कहकतर टाल देते हैं, तो आपकी जेब भी ढीली हो सकती है। इसके आपकी कार को दो बड़े झटके लग सकते हैं:
- 1. जंग लगना: दरवाजे के अंदर लगातार पानी भरे रहने से मेटल में जंग लग जाती है। धीरे-धीरे दरवाजा नीचे से सड़कर गलने लगता है, जिसे ठीक कराने में हजारों का खर्च आता है।
- 2. इलेक्ट्रॉनिक्स का कबाड़ा होना: आजकल की आधुनिक कारों के दरवाजों के अंदर ही पावर विंडो की महंगी मोटर, सेंट्रल लॉकिंग के सेंसर्स, तार और म्यूजिक सिस्टम के स्पीकर्स फिट होते हैं। पानी के लगातार संपर्क में रहने से ये सारे कीमती इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स शॉर्ट सर्किट होकर हमेशा के लिए खराब हो सकते हैं।