फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखर रही हैं गाड़ी की महंगी बीमा किस्तें, ये पांच टिप्स प्रीमियम घटाने में करेंगे आपकी मदद

Mon, 28 Sep 2020 01:19 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Car Insurance Renew - फोटो : Amar Ujala
आजकल वाहनों का इश्योरेंस बेहद महंगा हो गया है। 10 लाख तक की गाड़ी का इश्योरेंस 30 हजार से 45 हजार रुपये के आसपास पड़ता है। वहीं 4-मीटर से छोटी कार के लिए कम इश्योरेंस चुकाना पड़ता है, जबकि 4-मीटर से लंबी गाड़ी के लिए इंश्योरेंस 45 हजार रुपये तक पहुंच जाता है। लेकिन इंश्योरेंस को अनदेखा भी नहीं कर सकते हैं। इसका यह मतलब भी नहीं कि इंश्योरेंस के नाम पर कुछ भी खरीद लें, जिसका कोई फायदा भी न मिले। लेकिन आप चाहें तो कुछ टिप्स की मदद से बिना किसी नुकसान के कार इंश्योरेस के प्रीमियम को घटा सकते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 6
इंश्योरेंस पॉलिसी - फोटो : pixabay

करें शॉपिंग!

कार इंश्योरेंस का नवीनीकरण या रिन्यू कराने से पहले बाकी कार इंश्योरेंस प्रोवाइडर्स से संपर्क कर लें। उनसे कोटेशन जरूर मंगा लें। अकसर होता है कि बाकी कंपनियों के कोटेशन सस्ते होते हैं। वहीं डीलर की तरफ से उपलब्ध कराए गए कोटेशन हमेशा महंगे होते हैं। इससे आपको सभी के बीच तुलना करने का मौका मिल जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
Motor Insurance - फोटो : File Photo

मांगे डिस्काउंट

कार इंश्योरेंस रिन्यू कराने से पहले इंश्योरेंस प्रोवाइडर से डिस्काउंट के लिए जरूर पूछें। अगर आपने कम क्लेम लिए हैं, तो बीमा कंपनियां इसे ध्यान में रखती हैं। अगर आपने सालभर में कोई क्लेम नहीं लिया है, तो नो क्लेम बोनेस मांगे। वहीं आपने अगर साल भर में किसी ट्रैफिक नियम का कोई उल्लंघन नहीं किया है तो कंपनियां इसका ध्यान रखती हैं और अतिरिक्त छूट दे सकती है।
 

4 of 6
insurance - फोटो : File Photo

कस्टमाइज कराएं

अगर आप कार इंश्योरेंस प्रीमियम को कम रखना चाहते हैं, तो कंपनियां कुछ पैकेज ऑफर करती हैं, जैसे चाबी गुम होने पर क्लेम, इसके अलावा इंजन सिक्योर, निजी सामान के खोने पर क्लेम, रोड साइड असिस्टेंस जैसे फायदे पेश करती हैं, जिन्हें लेने पर प्रीमियम बढ़ता चला जाता है। आप चाहें तो अपनी जरूरत की सुविधाएं लेकर बाकी को लेने से मना कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
Car GPS Tracker - फोटो : for Reference Only

एंटी-थेफ्ट डिवाइस

अगरर आपने अपनी कार में जीपीएस, स्टीयरिंग लॉक जैसे कुछ डिवाइसेज लगा रखी हैं, जो गाड़ी को चोरी होने से रोकती हैं, जो कंपनियां आपको इसके बदले कुछ डिस्काउंट पेश कर सकती हैं। इससे आप अपने ऊपर प्रीमियम के भार को कुछ कम कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Car modification - फोटो : For Refernce Only

कार मॉडिफिकेशन से बचें

लोग जाने-अनजाने में अपनी कार-बाइक को मॉडिफाई करा लेते हैं, जैसे गाड़ियों में ऑफ्टर मार्केट साइलेंसर किट, एलईडी डीआरएल, अनऑथराइज्ड सीएनजी किट आदि लगवा लेते हैं। इससे न केवल गाड़ी की वारंटी खत्म होती है, वहीं इंश्योरेंस कंपनियां भी अपना प्रीमियम बढ़ा देती हैं। बेहतर है किसी भी प्रकार के मॉडिफिकेशन से बचें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें