फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये टॉप कारें हैं इंटरनेट कनेक्टिविटी से लैस, जानिए कौन सी कंपनी क्या दे रही है फीचर

Mon, 10 Aug 2020 03:07 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only
पिछले साल जब देश की पहली इंटरनेट कनेक्टेड कार MG Hector पेश की थी, तो ऑटो सेक्टर में हड़कंप मच गया था, इसके बाद तमाम ऑटो कंपनियों ने इंटरनेट कनेक्टेड कारें लॉन्च कर दी थीं। वहीं ग्राहक भी इन कारों को पसंद कर रहे हैं। हाल ही में एक सर्वे के मुताबिक 80 फीसदी भारतीयों ने कनेक्टेड कार खरीदने की इच्छा जताई है। 2015 में मर्सिडीज बेंज ने कमांड ऑनलाइन सिस्टम और एप पेश की थी, जिसके बाद ऑडी ने माईऑडी कनेक्ट स्मार्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी उतारी, बाद में BMW ने कनेक्टेड ड्राइव सर्विस लॉन्च की। आइए जानते हैं भारत में मौजूद कनेक्टेड कारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 9
hyundai Venue bluelink technologies - फोटो : File Photo

ह्यूंदै एलीट i20, वेन्यू, ऑरा, क्रेटा, वरना और टूसों

ह्यूंदै भारत की पहली कंपनी है जिसने अपनी सभी कारों में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि सब कॉम्पैक्ट SUV ह्यूंदै वेन्यू में कंपनी ने सबसे पहले कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पेश की थी। कंपनी ने Autolink के नाम से एलीट i20और पुरानी क्रेटा में यह तकनीक पेश की थी। इसमें इंजन स्टार्ट-स्टॉप, ऑटो लॉक-अनलॉक, मेंटेनेंस, सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंस जैसे फीचर मिलते हैं। वहीं कंपनी इस साल पेश होने वाली ह्यूंदै i20 में BlueLink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी पेश करेगी, जिसे पहले ही नई क्रेटा, ऑरा, टूसों और वेन्यू में पेश किया जा चुका है। इसमें 33 कनेक्टेड फीचर मिलते हैं, जिसमें 10 खासतौर पर भारत के लिए बनाए गए हैं। इनमें सेफ्टी, सिक्योरिटी,त व्हीकल रिलेशन मैनेजमेंट, रिमोट वॉयस रिकॉगनाइजेशन सर्विसेज, लोकेशन बेस्ड सर्विसेज और अलर्ट सर्विसेज शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 9
Tata Nexon EV Launch - फोटो : for Reference Only

टाटा नेक्सन, टाटा नेक्सन ईवी

इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई 2020 टाटा नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी में कंपनी ने कई नए फीचर जोड़े थे। साथ ही कंपनी ने इसमें नई कार कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पेश की थी। कंपनी ने नेक्सन में iRA यानी इंटेलिजेंट रिअल टाइम असिस्ट टेक्नोलॉजी दी है। नेक्सन पहली कार है जिसे जियो-फेंसिंग, फाइंड माई कार, लाइव व्हीकल डाइग्नोस्टिक, व्हीकल क्रेश नोटिफिकेशन जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं यह हिंदी भाषा में दी गई कमांड्स को समझ सकती है।

4 of 9
Ford Figo - फोटो : for Reference Only

फोर्ड इकोस्पोर्ट, एस्पायर, फ्रीस्टाइल, फिगो और इंडेवर

अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने कनेक्टेड टेक्नोलॉजी FordPass लॉन्च की थी, जिसे नई बीएस6 इंजन वाली कॉम्पैक्ट फोर्डइकोस्पोर्ट, समेत सभी फोर्ड मॉडल्स में पेश किया जा चुका है। 4जी डाटा कनेक्शन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड फोर्डपास पहले तीन सालों के लिए फ्री है। इसमें स्टार्ट-स्टॉप, लॉक-अनलॉक, जैसे फीचर हैं। इस एप के लिए फोर्ड व्हीकल की टेस्ट ड्राइव भी बुक की जा सकती है, जिसमें रियल टाइम व्हीकल इनफॉरमेशन, टायर प्रेशर, फ्यूल लेवल्स, ओडो रीडिंग, नजदीकी फ्यूल स्टेशन, फोर्ड डीलरशिप का पता और रोडसाइड असिस्टेंस जैसे फीचर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 9
MG Hector Showroom - फोटो : for Reference Only

एमजी हेक्टर, हेक्टर प्लस और ZS ईवी

एमजी मोटर अपनी कारों में iSMART कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी का फीचर देती है। 4जी नेटवर्क पर बेस्ड इस टेक्नोलॉजी में 24 घंटे इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें M2M एंबेडेड सिम, 5जी के लिए आईपीवी6 रेडी और ओवर द एयर अपडेट्स मिलते हैं। यूजर्स अपनी कार को रिमोटली स्टार्ट कर सकते हैं, कार का एसी और सनरूफ को खोल बंद कर सकते हैं। साथ ही टेलगेट, डोर अलर्ट के साथ जियो फेंसिंग, एक्यूवेदर, नेविगेशन जैसे फीचर भी मिलते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

किओ सेल्टोस, कार्निवल, सोनेट

किओ मोटर्स की इन तीनों कारों में UVO कनेक्ट टेक्नोलॉजी दे रही है। जल्द ही लॉन्च होने वाली सोनेट में भी यह टेक्नोलॉजी मिलेगी। UVO कनेक्ट में 37 स्मार्ट फीचर है, जिसमें रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप, वॉयस एक्टीवेटेड फीचर्स शामिल हैं। हेलो किआ कहते ही यह मौसम की जानकारी, समय और तारीख, क्रिकेट स्कोर, मीडिया कंट्रोल, नेविगेशन, क्लाइमेट कंट्रोल, इमरजेंसी असिस्टेंस, रोडसाइड असिस्टेंस, व्हीकल ट्रेकिंग और इमोबिलाइजर्स फीचर्स एक्टीवेट कर सकते हैं, जो सिसम एंबेडेड कनेक्टिविटी सिस्टम में मिलेंगे। वहीं जल्द ही इसमें अलेक्सा वॉयस एक्टीवेटेड कमांड्स का भी फीचर मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 9
Mahindra XUV300 - फोटो : For Reference Only

महिंद्रा XUV500 और XUV300

महिंद्रा की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का नाम है Bluesense, जो इन दोनों कारों में आती है। बाकी कंपनियों की तकनीक से तुलना करें, तो यह काफी साधारण सी लगती है। स्मार्ट वॉच के जरिए बेसिक फीचर्स जैसे ऑडियो कंट्रोल्स, ऑटो एसी फंक्शंस और व्हीकल से संबंधित सीमित जानकारियां ही एक्सेस कर सकते हैं। साथ ही इसमें लोकेट माई व्हीकल, टायर प्रेशर, नजदीकी पेट्रोल पंप, इमरजेंसी कॉल असिस्ट जैसे फीचर भी दिए गए हैं। स्मार्ट वॉच से भी कुछ फीचर्स को एक्सेस किया जा सकता है।
 

8 of 9
Nissan kicks - फोटो : For Refernce Only

निसान किक्स

निसान फिलहाल अपनी इस क्रॉसओवर एसयूवी में NissanConnect सर्विसेज देती है। वहीं कंपनी अपनी आने वाली नई कार मैग्नाइट में भी यह फीचर देगी। निसान किक्स में मिलने वाली फीचर्स में जियो फेंसिंग, स्पीड अलर्ट्स, टो अलर्ट, लोकेशन बेस्ड सर्विसेज देती है।
विज्ञापन

9 of 9
Jeep Compass - फोटो : for reference Only

जीप कंपास

जीप इंडिया अपनी कंपास में UConnect एप का फीचर दे रही है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए यूजर्स रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर एक्सेस कर सकते हैं। इंफोटेनमेंट सिस्टम को ओवर द एयर अपडेट भी मिलता है। व्हीकल फेंडर के जरिए कार की लोकेशन, लाइट फ्लैश और हॉर्न भी बजा सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें