इस खबर में हम आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं जिससे आप अपनी कार के शीशे को क्रैक होने से बचा सकते हैं और कैसी लापरवाही के कारण आपकी कार का शीशा क्रैक होने का खतरा होता है।
कार के प्रति लगाव सभी को होता है लेकिन अगर सफर के दौरान या फिर खड़ी हुई कार का शीशा चटक जाए तो काफी बुरा लगता है। हम आपको ऐसे ही कारण इस खबर में बताने जा रहे हैं जिसके वजह से कार का शीशा क्रैक हो जाता है। साथ ही यह भी जानें कि कैसे आप अपने शीशे को क्रैक होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
गलत तरीके से इंस्टॉलेशन
2 of 6
कार का शीशा लगाना
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी कार का शीशा खराब हो रहा है और आप उसे बदलवाने की सोच रहे हैं तो हमेशा सही जगह से इंस्टॉलेशन करवाना चाहिए। शीशा लगवाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सही तरीके से ही शीशे को कार में लगाया जाए। अगर सही तरीके से शीशा नहीं लगाया जाता को उसके टूटने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
खराब क्वालिटी का शीशा
3 of 6
कार का शीशा
- फोटो : सोशल मीडिया
शीशा टूटने या क्रैक होने का दूसरा कारण होता है खराब क्वालिटी का शीशा लगवाना। कार में शीशे का काम सामने से आने वाली हवा के साथ ही अन्य चीजों को रोकना और पारदर्शी दीवार बनाना होता है जिससे कार चलाते समय सबकुछ सही से दिखाई दे। अगर शीशा खराब क्वालिटी का होगा तो हल्की सी चोट या फिर तेज स्पीड में कार चलाने पर भी कार का शीशा क्रैक हो जाता है।
सूरज की रोशनी से होता है क्रैक
4 of 6
क्रैक विंडशील्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
जिन जगहों पर तापमान ज्यादा होता है और सूरज की धूप सीधी आती है वहां भी शीशा क्रैक होने का खतरा ज्यादा होता है। सीधी धूप कार के शीशे पर पड़ती है जिससे शीशे में बदलाव होने लगता है। ज्यादा तापमान के कारण शीशे का आउटर एज बढ़ जाता है जिससे शीशा क्रैक होने का खतरा भी बढ़ जाता है। कोशिश करें कि आप अपनी कार को सीधी धूप में पार्क ना करें।
विज्ञापन
कार बंद करने से पहले बंद करें एसी
5 of 6
कार का एसी बंद करें
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी आदत है कि कार बंद करते समय ही आप एसी भी बंद करते हैं तो इस आदत को सुधार लीजिए। कहीं जाने के बाद आप कार रोकते हैं और एसी भी तभी बंद करते हैं तो ऐसे में कार के अंदर का तापमान को जरूर कम होता है लेकिन बाहर गर्मी होने के कारण शीशे के तापमान में बदलाव होता है और शीशा क्रैक होने की संभावना बढ़ जाती है।
सड़क पर कार में बैठकर कहीं जा रहे हैं और आपके आगे ट्रक या फिर कोई वाहन चल रहा है और तभी एक आवाज आती है और कार के शीशे में क्रैक आ जाता है। ऐसा होना काफी सामान्य है। सड़क पर छोटे-छोटे पत्थर पड़े होते हैं और कई बार सड़क से ही निकलकर बजरी अलग हो जाती है जो कार के टायर के संपर्क में आने के बाद काफी तेज स्पीड से पीछे की ओर जाती है। ऐसे में पीछे से आ रही कार के शीशे पर लगने के बाद शीशा क्रैक हो जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि जहां पर सड़क के ऊपर बजरी हो वहां आपके आगे के वाहन से थोड़ी दूरी बनाएं।