फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW और Harley Davidson से मुकाबला कर रहे हैं ये इंडियन बाइक ब्रांड्स, दुनियाभर में मचाई धूम

Thu, 30 Apr 2020 02:45 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Bikes - फोटो : Amar Ujala
हाल ही में देश की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor कंपनी ने ब्रिटिश कंपनी Norton Motorcycle को खरीदा है। ऐसा करके टीवीएस ने वैश्विक निर्माताओं की सूची में एक और नाम जोड़ा दिया है। बता दें कि Norton Motorcycles की 1898 में बर्मिंघम में जेम्स लैंसडाउन नॉर्टन ने शुरुआत की थी। यह अब तक के सबसे प्रतिष्ठित ब्रिटिश बाइक ब्रांडों में से एक है। इस कंपनी के पास लग्जरी मोटरसाइकिल्स की एक लंबी सूची है। कंपनी के पास क्लासिक मोटरसाइकिल्स के साथ-साथ बड़ी क्षमता वाली सुपरबाइक्स भी हैं। बता दें कि बजाज ऑटो और क्लासिक लीजेंड्स के बाद टीवीएस तीसरी ऑटो कंपनी है, जिसने वैश्विक ब्रांड के साथ सौदा किया है। हम आपको बताते हैं इन कंपनियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
TVS - फोटो : Social

TVSं Motor और Norton Motorcycle

भारतीय कंपनी टीवीएस से नॉर्टन ब्रांड की विरासत को पुनर्जीवित करने और बहाल करने की उम्मीद है। टीवीएस कंपनी की भारत में अपनी अलग पहचान है। इस जानी-मानी कंपनी से नॉर्टन के अधिग्रहण के बाद से काफी उम्मीदें की जा रही हैं। हालांकि इसका परिणाम इतनी जल्दी नहीं मिलेगा। लेकिन जिस इरादे से विश्व स्तर पर पैर पसारे हैं उससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी उस पर खरा उतरेगी। साथ ही देश और विदेश में बेहतर प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Triumph

Bajaj और Triumph

Triumph और Bajaj के बीच इस सौदे को बनाने में दो साल से अधिक का समय लगा है, दोनों ब्रांड्स ने आखिरकार इस साल की शुरुआत में सहमति बना ली है। इन दोनों कंपनियों का उद्देश्य ग्राहकों को सस्ती और अच्छी बाइक उपलब्ध कराना है। यह बाइक पुणे के बाहरी इलाके में बजाज के प्लांट में बनाई जाएंगी। बता दें कि ट्रायंफ बजाज की विशेषज्ञता का उपयोग वैश्विक बाजारों में निर्यात करने के लिए करेगा, विशेष रूप से लैटिन अमेरिका और अफ्रीकी देशों में जहां भारतीय ब्रांड अन्य ब्रांड्स की तुलना में पहले से मजबूत है। यह एक नॉन-इक्विटी समझौता है और अब ये दोनों कंपनियां लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप में आ गई हैं। Triumph लार्ज कैपेसिटी बाइकों के लिए मशहूर है। जबकि बजाज ऑटो छोटी मोटरसाइकिल सेंगमेंट में हिट है। लेकिन जल्द ही दोनों मिल कर मिड कैपेसिटी मोटरसाइकिल बनाएंगी। इन बाइक्स को दुनिया भर में बजाज डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। 

4 of 6
Jawa Motorcycles, Jawa, Royal Enfield, Jawa ABS

Classic Legends, Jawa, BSA और Yezdi

महिंद्रा-समर्थित Classic Legends कंंपनी ने Jawa और BSA नामों के अधिकार खरीदे, जबकि इनमें से एक पार्टनर पहले से ही Yezdi ब्रांड का मालिक था। इसके बाद तीनों ब्रांड अब एक ही छत के नीचे आ गए हैं। बता दें कि इस कंपनी ने 2018 में दो मॉडल, Jawa और Forty Two लॉन्च की थी। एक साल बाद Perak को लॉन्च किया।
विज्ञापन

5 of 6
KTM Bike - फोटो : Social

Bajaj और KTM

कंपनी का मालिक होने से लेकर एक प्रमुख हिस्सेदारी धारक होने तक बजाज ने केटीएम के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बता दें कि केटीएम को हाल ही के दिनों में काफी सफलता मिली है। केटीएम ने अपनी मोटरसाइकिलों के साथ बाजार में बेहतर प्रदर्शन किया है। केटीएम की छोटी क्षमता वाली एक-सिलिंडर मोटरसाइकिलों ने उम्मीद से बेहतर बिक्री की। जबकि Duke और RC को लगातार लोग पसंद कर रहे हैं। पिछले साल केटीएम ने वैश्विक बिक्री के मामले में हार्ले-डेविडसन को टक्कर देने में भी कामयाबी हासिल की। वहीं हाल ही में बजाज ऑटो ने केटीएम के स्वामित्व वाले Husqvarna को भारतीय बाजार में प्रवेश करने में मदद की। हस्कवरना (Husqvarna) ने भारत में Svartpilen 250 और Vitpilen 250 बाइक्स के साथ शुरुआत की है। यह विशेष रूप से भारत के लिए डिजाइन की गई बाइक हैं। वहीं भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां Husky 250 लॉन्च की गई है। बता दें कि Husqvarna स्वीडन का एक पुराना और पॉपुलर बाइक ब्रांड है। इस स्पोर्टी बाइक की धूम पूरी दुनिया में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीएमडब्ल्यू - फोटो : choosemybik.com

Baby Beemers

BMW Motorrad ने वह सफलता हासिल की है जो KTM की Dukes को मिली है। इसके चलते Bavarian ब्रांड भी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए छोटी क्षमता की मोटरसाइकिल बनाना चाहता है। इसके लिए उसे एक एशियाई साझेदार की तालाश थी। इस प्रकार इस बेबी बीमर को बनाने के लिए BMW और TVS मोटर्स के बीच सौदा हुआ है।     
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें