फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान लॉन्च हुईं ये शानदार BS6 कारें और SUV, 4.57 लाख रुपये से शुरू है कीमत

Tue, 05 May 2020 11:15 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
ऑटो इंडस्ट्री अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। जानकार मानते हैं कि आगे भी जल्दी से हालात सामान्य होने वाले नहीं हैं। इसके चलते कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिए दूसरे विकल्पों पर काम कर रही हैं। जारी लॉकडाउन के बीच जब तक वाहन शोरूम नहीं खुलेंगे तब तक ऑटो कंपनियां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री करने पर ध्यान दे रही हैं। लॉकडाउन के बीच भी कई कंपनियों ने अपने BS6 वाहनों की लॉन्चिंग की है। जानते हैं इस दौरान किन कारों की हुई लॉन्चिंग...


 
विज्ञापन

2 of 13
maruti suzuki celerio x

Maruti Suzuki CelerioX

Maruti Suzuki CelerioX मारुति सेलेरियो के आगे का मॉडल है। इस कार में मारुति के 1.0-लीटर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। Maruti Suzuki CelerioX का यह इंजन 68 बीएचपी की पावर और 90 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी यूनिट है। Maruti Suzuki CelerioX की शुरुआती कीमत 4.90 लाख रुपये रखी गई है। 

 
विज्ञापन

3 of 13
Hyundai santro

Hyundai Santro 

Hyundai Santro बीएस6 को पेट्रोल और सीएनजी विकल्प के साथ बाजार में उतारा गया है। बीएस6 ह्यूंदै सैंट्रो का 1.1 लीटर चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन 68 बीएचपी की पावर और 99 एनएम का टार्क जनरेट करता है। जबकि इसका सीएनजी इंजन 58 बीएचपी की पावर और  84 एनएम की टार्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड है, जबकि इसके पेट्रोल वैरिएंट में एएमटी विकल्प भी मिलता है। Hyundai Santro की शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये रखी गई है।

4 of 13
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Social Media

Hyundai Grand i10 Nios CNG

Grand i10 Nios मिड-लेवल ह्यूंदै हैचबैक का सीएनजी वैरिएंट 1.2 लीटर चार सिलेंडर इंजन 66 बीएचपी की पावर और 95 एनएम का टार्क जनरेट करता है। जबकि इसका पेट्रोल वर्जन 82 बीएचपी की पावर और 114 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। CNG Nios में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इस कार की शुरुआती कीमत 6.63 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

5 of 13
Hyundai Elite i20 India - फोटो : Social Media

Hyundai Elite i20

बीएस6 के साथ अपडेट हुई Hyundai Elite i20 में सिर्फ 1.2 लीटर चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन लगभग 82 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टार्क जनरेट करता है। यह इंजन  5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इस कार की शुरुआती कीमत 6.50 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

6 of 13
2020 Hyundai Verna facelift - फोटो : Social Media

Hyundai Verna facelift 

नई Hyundai Verna facelift 2020 को तीन विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया है। इसका 1.5 लीटर 4-सिलेंडर इंजन 115 बीएचपी की पावर और 144 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 बीएचपी की पावर और 170 एनएम की टार्क पादा करता है। जबकि इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 115 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टार्क जनरेट करता है। यह इंजन CVT, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) में उपलब्ध हैं। यह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध है। Hyundai Verna facelift की शुरुआती कीमत 9.30 लाख रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन

7 of 13
Mahindra KUV100 Nxt

Mahindra KUV100 NXT

Mahindra KUV100 NXT में BS6 मानक वाला 1.2-लीटर तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 82 बीएचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। कंपनी ने नए बीएस 6 इंजन के चलते इसका डीजल वैरिएंट बंद कर दिया है। Mahindra KUV100 NXT की शुरुआती कीमत 5.54 लाख रुपये रखी गई है। 

8 of 13
Mahindra Scorpio

Mahindra Scorpio

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने Mahindra Scorpio एसयूवी को 2.2 लीटर चार सिलेंडर बीएस6 डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया है। इसका इंजन 140 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टार्क पैदा करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। Mahindra Scorpio एसयूवी की शुरुआती कीमत 12.40 लाख रुपये रखी गई है। 

9 of 13
mahindra XUV500 2020

Mahindra XUV500 

ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mahindra एंड Mahindra ने अपनी दमदार एसयूवी XUV500 को BS6 ईंधन मानकों के साथ लॉन्च कर दिया है। इसका 2.2 लीटर डीजल इंजन 153 बीएचपी की पावर और 360 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 13.20 लाख रुपये रखी गई है। 

10 of 13
Mahindra Alturas G4

Mahindra Alturas G4 

Mahindra Alturas G4 में 2.2-लीटर (RWD और AWD फॉर्मेट) 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 178 बीएचपी की पावर और 420 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन में 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। Mahindra Alturas G4 की शुरुआती कीमत 28.69 लाख रुपये रखी गई है। 

11 of 13
Jeep Compass - फोटो : facebook

Jeep Compass 

Jeep इंडिया ने हाल ही में Jeep Compass एसयूवी लॉन्च की है। इसे दो इंजन विकल्प के साथ बाजार में उतारा गया है। इसके 1.4 लीटर ट्रर्बो पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टार्क जनरेट करता है। जबकि इसका डीजल इंजन 170 बीएचपी और 350 एनएम टार्क जनरेट करता है। यह 7 स्पीड DCT और 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलेगा। Jeep Compass की शुरुआती कीमत 16.49 लाख रुपये रखी गई है। 

12 of 13
MG Hector SUV - फोटो : Social

MG Hector diesel

MG Motor ने अपनी MG Hector का बीएस6 डीजल मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसमें पहले ही तरह ही 2.0 लीटर का इंजन मिलेगा। इसका इंजन 170 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टार्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। MG Hector diesel की शुरुआती कीमत 13.88 लाख रुपये रखी है। 
विज्ञापन

13 of 13
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media

Tata Nexon ‘S’  

Tata Motors ने Nexon XZ+ (S) वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल में पेश किया है। इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में 118 बीएचपी की पावर और 170 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 108 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टार्क पैदा करता है। दोनों इंजनों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, साथ ही 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है। Tata Nexon ‘S’ की शरुआती कीमत 10.10 रुपये रखी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें