आने वाला दौर इलेक्ट्रिक वाहनों का है। कुछ जानकारों का कहना है कि 2050 तक सड़क पर दौड़ने वाला हर दूसरा वाहन इलेक्ट्रिक वाहन हो सकता है। इस साल देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपने लोकप्रिय स्कूटर बजाज चेतक को इलेक्ट्रिक मॉडल में उतारा है। इसके बाद टीवीएस मोटर्स ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर IQUBE को भी बाजार में उतार दिया है।
विज्ञापन
TVS IQube
2 of 6
TVS iQube
- फोटो : TVS
TVS iQube
टीवीएस IQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.4 KW की क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है। यह एक बार पूरा चार्जिंग होने पर 75 किमी तक चलाया जा सकता है। इसकी स्पीड 78 किमी प्रति घंटा है। यह 6 BHP की पावर और 140 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर की कीमत 1.15 लाख रुपये है। इसका पिकअप भी शानदार है। यह 4.2 सेकेंड में ही 40 किमी प्रति घंटा का रफ्तार पकड़ लेता है।
विज्ञापन
Ampere V48 LA
3 of 6
File Photo
- फोटो : ampere vehicles
Ampere V48 LA
इस स्कूटर में 48 V-24Ah की लेड एसिड बैटरी का प्रयोग किया गया है। इसे चार्ज करने में भी 8-10 घंटे का समय लगता है। यह 25 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चल सकता है। पूरा चार्ज होने पर यह 45-50 किमी तक चलाया जा सकता है। यह ब्लैक, रेड और ग्रे तीन रंगों में उपलब्ध है। इसकी कीमत 28,900 से लेकर 37, 488 रुपये तय की गई है। इसमें 250W की BLDC मोटर पावर दी गई है।
Okinawa Ridge
4 of 6
Okinawa Ridge
- फोटो : Google
Okinawa Ridge
Okinawa Ridge भी एक बेहतरीन विकल्प है। यह ओकिनावा कंपनी की तरफ से बाजार में पहला स्कूटर पेश किया गया है। फुल चार्ज में यह 90 किमी तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। इसकी कीमत 44,990 है। स्कूटर का वजन 96 किलोग्राम है। यह इस रेंज में ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
Bajaj Chetak
5 of 6
Bajaj scooter Chetak
- फोटो : Social
Bajaj Chetak
बजाज चेतक स्कूटर में दो अलग अलग ईको और स्पोर्ट मोड्स दिए गए हैं। इसमें ईको मोड की ड्राइविंग रेंज 95 किमी और स्पोर्ट मोड की ड्राइविंग रेज 85 किमी तक होगी। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक में IP67 रैटेड Lithium-ion बैटरी का प्रयोग किया गया है। साथ ही स्विंगआर्म माउंटेड मोटर का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके बेस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत एक लाख रुपये और प्रीमियम वैरिएंट की कीमत 1.15 लाख रुपये रखी गई है।
इस स्कूटर में 48वी-28एएच क्षमता वाली बैटरी लगी हुई है। जो पूरी तरह से चार्ज होने में 8-10 घंटे तक का समय लेती है। इसकी बॉडी एरोडायनामिक डिजाइन वाली है। स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। वहीं सिंगल चार्ज के बाद ये 50 किमी तक की लंबी दूरी तक कर सकती है। यह बाजार में तीन रंगों में मिलेगा। इनमें मैट रेड, सियान और मैट ग्रे में उपलब्ध है। इसमें 250W की क्षमता का BLDC इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया गया है। इसकी कीमत 41,770 रुपये रखी गई है।