AC
- फोटो : Freepik
नया एसी खरीदने के लिए 5 जरूरी 'चेकलिस्ट'
5-स्टार रेटिंग का चुनाव (BEE स्टार रेटिंग):
एसी पर चिपका 'स्टार' स्टीकर जरूर देखें। अगर आप बिजली के भारी बिल से बचना चाहते हैं तो हमेशा 5-स्टार वाला मॉडल ही लें। यह शुरू में थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन वर्ष भर में होने वाली बिजली की बचत से इसकी कीमत वसूल हो जाती है।
इनवर्टर टेक्नोलॉजी क्यों जरूरी है?
पुराने एसी का कंप्रेसर बार-बार बंद और चालू होता था, जिससे बिजली ज्यादा खर्च होती थी। लेकिन आजकल के इनवर्टर एसी कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड कम या ज्यादा कर लेते हैं। इससे न केवल कमरा जल्दी ठंडा होता है, बल्कि बिजली की खपत भी काफी कम हो जाती है।
ISEER रेशियो पर दें ध्यान:
अगर आसान भाषा में कहें तो ये एसी की 'माइलेज' है। जब आप स्पेसिफिकेशन शीट देखें तो ISEER वैल्यू जरूर चेक करें। यह नंबर जितना ज्यादा होगा, आपका एसी उतनी ही कम बिजली खाएगा। 2026 के मॉडल्स में 5.0 से ऊपर का ISEER बहुत अच्छा माना जाता है।
हमेशा चुनें कॉपर कंडेंसर:
एसी लेते समय दुकानदार से जरूर पूछें कि कंडेंसर किसका है। हमेशा कॉपर यानी तांबे वाला कंडेंसर ही चुनें। एल्युमीनियम के मुकाबले कॉपर जल्दी ठंडा होता है, इसमें गैस लीकेज की समस्या कम होती है और यह लंबे समय तक चलता है।
कन्वर्टिबल मोड्स:
आजकल एसी में यह बहुत ही शानदार फीचर आ रहा है। मान लीजिए आपके पास 1.5 टन का एसी है, लेकिन कमरे में सिर्फ आप अकेले हैं। ऐसे में 'कन्वर्टिबल मोड' बटन दबाकर आप उसे 1 टन या उससे भी कम पावर पर चला सकते हैं। इससे ठंडी हवा भी मिलती रहती है और फालतू बिजली भी बर्बाद नहीं होती।