फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपकी कार में भी आती हैं ये 5 आवाजें तो नज़रअंदाज़ बिलकुल न करें

Wed, 19 Jun 2019 02:01 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sounds comes from car - फोटो : Google
कार चलाते समय कैबिन में कई तरफ से आवाजें सुनाई पड़ती है लेकिन कुछ आवाज़े ऐसी होती हैं जिन्हें नजरअंदाज करना काफी भारी पड़ सकता है। कई बार ये आवाज़े कन्फ्यूज्ड कर देती हैं और इनका मतलब भी समझ नहीं आता। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही 5 आवाजों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी कार की परफॉरमेंस को बिगाड़ सकती हैं।    
विज्ञापन

जब इंजन से आने लगे फट-फट की आवाज

2 of 6
engine noise - फोटो : Google
कार का इंजन स्टार्ट करते समय अगर फट-फट की आवाज सुनाई दे तो इस बात को नजरअंदाज बिलकुल न करें क्योकिं इससे इंजन स्टार्ट करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह आवाज एयर फिल्टर गंदा होना, स्पार्क प्लग खराब होना, इग्निशन में प्रॉब्लम, गैसोलिन में पानी आना और कारब्यूरेटर में खराब पावर सर्किट के चलते आती हैं।
 
विज्ञापन

गियर शिफ्ट करते समय जब आने लगे ऐसी के आवाज

3 of 6
Gear Shift - फोटो : Google
ड्राइविंग के दौरान गियर चेंज करते समय जब गियर अटकने लगे तो जल्दी इसकी सर्विस जल्दी करा लें, क्योकिं इसका कारण क्लच और गियरबॉक्स दोनों में खराबी हो सकता है। इसके साथ ही इसमें क्लच की खराबी, गियर शिफ्ट लिकेज, गियरबॉक्स खराब होना और गियर ऑयल की समस्या के कारण भी यह आवाज आती हैं। समय पर सर्विस कराने से गाड़ी की परफॉरमेंस बेहतर होगी।
 

मोड़ते समय जब आने लगे ऐसी आवाज

4 of 6
Car bad sound - फोटो : Google
अगर ड्राइविंग के दौरान टर्निंग पॉइंट्स पर करहाने जैसी कोई आवाज़ सुनाई दे तो समझ जाना चाइये कि ऐसा सीवी एक्सेल के टूटने से भी हो सकता है। या फिर एक्सेल से ग्रीस लीक खत्म होने के चलते भी आती है। ग्रीस खत्म होने के चलते कॉम्पोनेंट सूख जाता है और सीवी एक्सेल का खराब कर देता है जिसके चलते आपको सीवी एक्सेल रिप्लेस करवाना पड़ता है। अगर आप एक्सेल में ग्रीस करवा लें तो इस समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

स्पीड बढ़ाने पर ऐसी आवाज़ को नजरअंदाज न करें

5 of 6
high speed car - फोटो : Google
कई बार देखने में आता है कि पहले गियर में गाड़ी को रेस देते समय स्पीड पकड़ने में थोड़ी दिक्कत होती है। और कुछ आवाज़ भी सुनाई पड़ती है। यह तभी होता है जब कार के फैन बेल्ट ढीली या फिर खराब हो रही हो। फैन बेल्ट चलते-चलते ढीली हो जाती है और कार स्टार्ट करते समय रगड़ लगने आवाज आने लगती है। इसके लिए आपको अंत में फैन बेल्ट बदलवानी ही पड़ती है। यदि ऐसा नहीं करते तो इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है साथ ही इसके बीच रास्तें में टूटने की संभावना भी बढ़ जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

  ब्रेक लगाते समय जब आये ऐसी आवाज

6 of 6
press break - फोटो : Google
अगर ब्रेकिंग के दौरान आपको ची-ची की आवाज सुनाई दे तो समझ जाना चाइये कि ब्रेक शूज पूरी तरह खराब हो चुके हैं। ऐसे में जितना जल्दी हो इन्हें बदलवा लेना चाइये, वरना ब्रेक लगाने में काफी दिक्कत आएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें