Aston Martin DB5
- फोटो : Social Media
ASTON MARTIN DB5
ASTON MARTIN DB5 कार को दुनिया की सबसे पॉपुलर कार कहा जाता है। ASTON MARTIN DB5 कार को 1963 में लॉन्च किया गया था। कार को बेहद शानदार लुक में पेश किया गया। इसे 1964 में आई फिल्म Golden finger में भी दिखाया गया था। इस कार की पहचान जेम्स बांड फिल्मों में लगातार आने के बाद बनी है। इसलिए इसे BOND कार के नाम से भी जाना जाता है। इस कार को जेम्स बांड के गेम्स में भी दिखाया गया है। Aston Martin DB5 को पिछले साल 6,385,000 डॉलर यानी करीब 45.37 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया है। बता दें कि यह नीलामी में बिकने वाली अब तक की सबसे महंगी BOND कार बन गई है।