फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: एलन मस्क के विचारों की वजह से ग्राहक दूर, बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच फिर गिरी टेस्ला की बिक्री

Thu, 03 Jul 2025 05:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री एक बार फिर से तेजी से गिरी है। इसकी वजह एलन मस्क की राजनीति से जुड़ी राय को लेकर लोगों में बढ़ता विरोध और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा मानी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
Tesla Car - फोटो : Tesla
टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री एक बार फिर से तेजी से गिरी है। इसकी वजह एलन मस्क की राजनीति से जुड़ी राय को लेकर लोगों में बढ़ता विरोध और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा मानी जा रही है। अप्रैल से जून 2025 के बीच, यानी मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में, टेस्ला की वैश्विक बिक्री घटकर 3,84,122 यूनिट्स रह गई। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 4,43,956 यूनिट्स थी।

एलन मस्क के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोप के दक्षिणपंथी नेताओं के समर्थन को लेकर कई लोग नाराज हैं और उन्होंने टेस्ला का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर कंपनी की बिक्री पर पड़ रहा है। यह गिरावट लगभग 13 फीसदी की है, जो यह दिखाता है कि ब्रांड की छवि को जो नुकसान हुआ है, वह सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं है बल्कि दुनियाभर में असर डाल रहा है।

यह भी पढ़ें - Fuel Ban: 40 वर्ष पुराने एयरक्राफ्ट उड़ रहे हैं, लेकिन पुरानी कारें बैन, दिल्ली सरकार के फैसले पर पूर्व वायुसेना पायलट ने उठाए सवाल
विज्ञापन

2 of 5
2025 Tesla Model Y - फोटो : X/@Tesla
मॉडल 3 और वाई ने दी कुछ राहत
हालांकि, टेस्ला की दो प्रमुख कारें - मॉडल 3 और मॉडल वाई - ने थोड़ी राहत जरूर दी। इन दोनों की कुल मिलाकर 3,73,728 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि वॉल स्ट्रीट विश्लेषकों की उम्मीद (3,56,000 यूनिट) से ज्यादा है। इससे कंपनी के लिए थोड़ी सकारात्मक उम्मीद बनी हुई है।

कमाई की रिपोर्ट से भी झटका लग सकता है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला की इस गिरती बिक्री के आंकड़े यह भी इशारा करते हैं कि जब कंपनी इस महीने के आखिर में अपनी तिमाही कमाई की रिपोर्ट जारी करेगी, तो उसमें निवेशकों को निराशा हाथ लग सकती है। क्योंकि अब प्रतिस्पर्धी ईवी कंपनियां टेस्ला की कमजोरियों का फायदा उठाकर उसकी हिस्सेदारी हथियाने लगी हैं।

यह भी पढ़ें - EV Tax: एक जुलाई से महंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टैक्स शुरू, लेकिन कुछ लोग ऐसे कर सकते हैं बचत
विज्ञापन

3 of 5
Elon Musk and Tesla Car - फोटो : X/@xaotica and X@elonmusk
मस्क बोले- बिक्री वापसी कर रही है, लेकिन आंकड़े कुछ और कहते हैं
एलन मस्क ने हाल ही में दावा किया था कि कंपनी की बिक्री अब वापसी कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी एक बड़े रिकवरी फेज में है। लेकिन इस दावे के उलट, ताजा आंकड़े इस बात को साबित नहीं करते। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मस्क ने भले ही ट्रंप प्रशासन से खुद को अलग कर लिया हो, लेकिन लोगों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है।

सस्ती टेस्ला कार से उम्मीदें बंधीं
मस्क ने एक और बड़ा वादा किया है कि कंपनी इस साल एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि यह नई कार आने के बाद कंपनी की बिक्री को फिर से बढ़ाने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें - TVS iQube: टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

4 of 5
Tesla Car - फोटो : Tesla
नई कारों से ज्यादा फोकस अब टेक्नोलॉजी पर
टेस्ला अब नए कार मॉडल्स की जगह रोबोटिक्स, सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी और बिना ड्राइवर के चलने वाली टैक्सियों यानी रोबोटैक्सी पर ज्यादा ध्यान दे रही है। यह बदलाव कंपनी की रणनीति में बड़ा बदलाव दिखाता है।

यह भी पढ़ें - Vida VX2: हीरो मोटोकॉर्प का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा VX2 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Monsoon Car Care Tips: बारिश का मौसम शुरू, अब कार की देखभाल है जरूरी, मानसून में जरूरी मेंटेनेंस टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tesla Car - फोटो : Tesla
यूरोपीय बाजार में टेस्ला की हालत पतली
टेस्ला को इन दिनों सबसे बड़ी चुनौती चीन की ऑटो कंपनी BYD (बीवाईडी) से मिल रही है। खासकर यूरोप में हालात और भी खराब हैं, जहां BYD ने टेस्ला की बाजार हिस्सेदारी में सेंध लगा दी है। यूरोप के 30 देशों में मई महीने के दौरान टेस्ला की बिक्री में 28 फीसदी की गिरावट आई, जबकि पूरे यूरोपीय ईवी मार्केट में तेजी देखी गई। यह आंकड़ा यूरोपियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने जारी किया है। 

यह भी पढ़ें - Cab Fare: पीक आवर्स के दौरान दोगुना किराया वसूल सकेंगे एप बेस्ड कैब एग्रीगेटर, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: हर दिन टोल भरने से मिले छुटकारा, जानें फास्टैग सालाना पास क्या है, किसके लिए है, और कैसे करें एक्टिवेट 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें