फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: एलन मस्क को आया गुस्सा! टेस्ला सीईओ पद से हटाए जाने की अटकलों पर दी तीखी प्रतिक्रिया

Thu, 01 May 2025 06:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मई 2025 की शुरुआत में Tesla Inc. (टेस्ला इंक.) कंपनी अचानक सुर्खियों में आ गई जब अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की। रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी के बोर्ड ने एलन मस्क की जगह किसी और को सीईओ बनाने के लिए उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 5
एलन मस्क - फोटो : एक्स/पीयर्स मोर्गन
मई 2025 की शुरुआत में Tesla Inc. (टेस्ला इंक.) कंपनी अचानक सुर्खियों में आ गई जब अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की। रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी के बोर्ड ने एलन मस्क की जगह किसी और को सीईओ बनाने के लिए उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है।

इस रिपोर्ट में कहा गया कि मस्क की अमेरिका की ट्रंप सरकार के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) में भागीदारी को लेकर चिंता जताई गई थी, जो टेस्ला के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, खुद एलन मस्क और कंपनी की चेयरपर्सन रॉबिन डेनहोल्म ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

मस्क और टेस्ला के अध्यक्ष, रॉबिन डेनहोम, दोनों ने सार्वजनिक रूप से इन दावों का खंडन किया है, और मस्क के नेतृत्व और कंपनी के भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता पर भरोसा जताया है। 

यह भी पढ़ें - Auto Sales: अप्रैल में गाड़ियों की बिक्री में 7.5% की गिरावट, लेकिन ईवी की सालाना बिक्री में 30% की बढ़त
विज्ञापन

2 of 5
Elon Musk - फोटो : X
मस्क बोले: "जानबूझकर फैलाई गई झूठी खबर और बहुत ही घटिया पत्रकारिता"
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टेस्ला के बोर्ड मेंबर्स ने एक महीने पहले कुछ एक्सिक्यूटिव सर्च फर्म्स से संपर्क किया था, ताकि मस्क की जगह किसी और को सीईओ बनाने के विकल्प तलाशे जा सकें। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि बोर्ड के कुछ सदस्यों को मस्क का समय DOGE को देने पर चिंता थी, जिससे टेस्ला की प्राथमिकता प्रभावित हो रही थी।

इस पर मस्क ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह रिपोर्ट "जानबूझकर फैलाई गई झूठी खबर है" और इसे "बहुत ही खराब और अनैतिक पत्रकारिता" बताया।

यह भी पढ़ें - Car Safety Features: सुरक्षा से न करें समझौता, हर महिला ड्राइवर को जानने चाहिए ये छह कार सेफ्टी फीचर्स
विज्ञापन

3 of 5
2025 Tesla Model Y - फोटो : X/@Tesla
टेस्ला की चेयरपर्सन ने भी किया खंडन
टेस्ला की चेयरपर्सन रॉबिन डेनहोल्म ने भी कंपनी के एक्स हैंडल से एक आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने लिखा, "आज एक मीडिया रिपोर्ट आई, जिसमें कहा गया कि टेस्ला का बोर्ड किसी नए सीईओ की तलाश कर रहा है। यह खबर पूरी तरह से गलत है। एलन मस्क ही टेस्ला के सीईओ हैं और बोर्ड को उन पर और उनके नेतृत्व में कंपनी के भविष्य को लेकर पूरा भरोसा है।"

यह भी पढ़ें - Tata Nexon: पार्किंग लिफ्ट गिरने के बाद भी सुरक्षित रही टाटा नेक्सन, जानें पूरा वाकया

4 of 5
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एलन मस्क - फोटो : X / @elonmusk
DOGE प्रोजेक्ट को लेकर उठ रही हैं निवेशकों की चिंता
कई निवेशकों को इस बात की चिंता है कि मस्क का समय और ध्यान DOGE जैसे सरकारी प्रोजेक्ट में लगने से टेस्ला की प्रगति पर असर पड़ रहा है। आलोचकों का कहना है कि मस्क का राजनीतिक झुकाव और सरकारी कामों में बढ़ती व्यस्तता टेस्ला की छवि और कारोबार पर बुरा असर डाल रही है। 2025 की पहली तिमाही में टेस्ला का मुनाफा 71 प्रतिशत कम हो गया और बिक्री में भी 13 प्रतिशत की कमी देखी गई।

टेस्ला की अर्निंग कॉल में मस्क ने कहा कि वह मई से DOGE में अपनी भागीदारी काफी कम कर देंगे और अब ज्यादा समय टेस्ला को देंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि टेस्ला उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें - Aston Martin DBX S: एस्टन मार्टिन DBX S भारत में लॉन्च, दमदार इंजन और नए फीचर्स के साथ आई ये लग्जरी एसयूवी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क - फोटो : ANI
बाजार की प्रतिक्रिया और एक्सपर्ट्स की राय
मस्क के इस एलान के बाद टेस्ला के शेयरों में थोड़ी बढ़त देखने को मिली। जिससे निवेशकों को यह संकेत मिला कि अब मस्क कंपनी पर पहले जैसा फोकस करेंगे। विश्लेषकों का कहना है कि मस्क न सिर्फ टेस्ला की पहचान हैं, बल्कि कंपनी की रणनीतिक दिशा भी उन्हीं के नेतृत्व से तय होती है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स अभी भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनके राजनीतिक जुड़ाव भविष्य में कंपनी की साख और प्रदर्शन पर असर डाल सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - Lamborghini Temerario: लेम्बोर्गिनी टेमेरारियो भारत में ₹6 करोड़ में हुई लॉन्च, जानें इस धांसू हाइब्रिड सुपरकार की खूबियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें