वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रही है। अप्रैल महीने में देश में कुल 20.6 लाख गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन हुईं, जो पिछले साल की तुलना में 7.5 प्रतिशत कम हैं। हालांकि, अगर मार्च के मुकाबले देखें तो गिरावट थोड़ी कम, करीब 4 प्रतिशत रही, क्योंकि मार्च में यह आंकड़ा 21.5 लाख यूनिट्स का था।
पैसेंजर कारों की बिक्री में भी आई गिरावट
अप्रैल में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। मार्च में जहां 3.49 लाख कारें बिकी थीं, वहीं अप्रैल में यह संख्या घटकर करीब 3.18 लाख रह गई। इससे साफ है कि लोग कार खरीदने से थोड़ा हिचक रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Car Safety Features: सुरक्षा से न करें समझौता, हर महिला ड्राइवर को जानने चाहिए ये छह कार सेफ्टी फीचर्स