फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recall: दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी को लगा बड़ा झटका, 4.7 लाख कारों को मंगाया वापस

Fri, 31 Dec 2021 05:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) ने अपने 4,75,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रिकॉल ऑर्डर जारी किया है।
विज्ञापन
1 of 6
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla (For Reference Only)
अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) ने अपने 4,75,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रिकॉल ऑर्डर जारी किया है। ताकि इनमें रियर व्यू कैमरा और ट्रंक के साथ संभावित समस्या की जांच की जा सके, जो कि सबसे खराब स्थिति में दुर्घटना का कारण बन सकता है। टेस्ला द्वारा रिकॉल की गईं कारों में Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) और Model S (मॉडल एस) इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
इस समय बनी कारें रिकॉल
टेस्ला के रिकॉल ऑर्डर की पुष्टि अमेरिका के नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने की थी और देश के मीडिया द्वारा व्यापक रूप से रिपोर्ट की गई थी। यह रिकॉल 2014 और 2021 के बीच निर्मित मॉडल 3 और मॉडल एस ईवी के लिए है। 
विज्ञापन

3 of 6
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
क्या समस्या आई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संभावित रूप से प्रभावित मॉडल 3 ईवी के साथ संभावित समस्या का संबंध रियर ट्रंक के खुलने और बंद होने पर रियर कैमरे के क्षतिग्रस्त होने की संभावना से है। एक संभावना यह भी है कि इनमें से कुछ यूनिट्स में एक दोषपूर्ण कुंडी (लैच) है जिसकी वजह से सामने का ट्रंक बिना किसी पूर्व चेतावनी के खुल जाता है। यह बेहद खतरनाक हो सकता है क्योंकि जब कार चलती है तो यह व्यू को ब्लॉक कर सकता है। 

4 of 6
Tesla Model S Electric car - फोटो : Tesla
शेयर गिरे
टेस्ला ने कथित तौर पर कहा है कि उसे किसी भी दुर्घटना या इंज्यूरी के बारे में पता नहीं है, जो इस समस्या के कारण हो सकता है। और जबकि रिकॉल ऑर्डर जारी किए गए हैं, यह बताया गया है कि टेस्ला के शेयरों को आठ प्रतिशत तक गिरने से रोकने के लिए यह कदम पर्याप्त नहीं था। 
विज्ञापन

5 of 6
Tesla Model S - फोटो : Tesla
क्वालिटी कंट्रोल को लेकर चिंताएं
टेस्ला दुनिया की सबसे बड़ी ईवी निर्माता कंपनी है और हर दूसरे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भारी बढ़त बनाए हुए है। एक तरफ जहां कंपनी की कारों की मांग लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ कई बाजारों में जहां कंपनी अपने कारों की बिक्री करती है, वहां क्वालिटी कंट्रोल को लेकर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। इसमें दुनिया का सबसे बड़ा ईवी बाजार चीन भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
शुरू हो रहा है नया प्लांट
कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने बार-बार कहा है कि गुणवत्ता जांच के सख्त उपाय किए जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि उत्पादन और आपूर्ति में तेजी लाने के लिए, गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। इस तरह की बातों के बावजूद, विशेषज्ञों का कहना है कि टेस्ला की साल 2022 में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बढ़ाने की संभावना ज्यादा है। खास तौर पर जब टेक्सास में कंपनी के एक विशाल प्लांट में कामकाज शुरू होने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें