फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Car in India: टेस्ला भारत में अपने इलेक्ट्रिक कार को इस कीमत पर कर सकती है लॉन्च, रिपोर्ट में दावा

Thu, 13 Jul 2023 03:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tesla Electric car - फोटो : Tesla
अमेरिका की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) की कारों का इंतजार काफी लंबे समय से हो रहा है। लेकिन अब यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। टेस्ला ने देश में 5,00,000 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की वार्षिक क्षमता वाली एक कार फैक्ट्री लगाने के निवेश प्रस्ताव पर केंद्र के साथ चर्चा शुरू कर दी है। एक मीडिया रिपोर्ट ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Tesla Model 3 - फोटो : For Reference Only
कितनी होगी कीमत
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय बाजार में टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें 20 लाख रुपये (24,400.66 डॉलर) से शुरू होंगी।

रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि अरबपति एलन मस्क की अगुवाई वाली कंपनी भारत को निर्यात आधार के रूप में इस्तेमाल करने पर भी विचार कर रही है क्योंकि वह इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों में कारें भेजने की योजना बना रही है। इस बारे में टिप्पणी के लिए रॉयटर्स ने टेस्ला से अनुरोध किया, जिसका टेस्ला ने तुरंत जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Tesla car - फोटो : Tesla
टेस्ला ने बदली रणनीति
भारत सरकार के साथ चर्चा अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता की रणनीति में बदलाव दिखाती है। पिछले साल, भारत सरकार द्वारा कारों पर कम आयात टैक्स की मांग करने वाले टेस्ला के अनुरोध पर सहमत होने से इनकार करने के बाद बातचीत रुक गई। भारत चाहता था कि टेस्ला स्थानीय स्तर पर वाहनों का निर्माण करे, लेकिन कंपनी ने कहा कि वह पहले अपनी कारों का निर्यात करना चाहती थी ताकि वह अपने कारों की मांग का आकलन कर सके।

4 of 5
Tesla - फोटो : For Reference Only
भारत सरकार से चर्चा
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रुख में बदलाव के साथ घरेलू बाजार में एंट्री करने की नई कोशिशों में, टेस्ला ने मई में अधिकारियों के साथ कार और बैटरी मैन्युफेक्चरिंग के लिए सरकार द्वारा दिए जा रहे इंसेंटिव के बारे में चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Modi and Elon Musk - फोटो : For Reference Only
पीएम मोदी से चर्चा
पिछले महीने मस्क के साथ एक बैठक में, भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कार निर्माता को देश में "महत्वपूर्ण निवेश" करने के लिए प्रेरित किया।

मस्क ने मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि भारत में सौर ऊर्जा, स्थिर बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित टिकाऊ ऊर्जा भविष्य की मजबूत संभावनाएं हैं। इसके साथ ही मस्क को स्पेसएक्स की स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट सर्विस भी देश में लाने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें