फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: टेस्ला का लक्ष्य 2027 तक अमेरिका में ईवी उत्पादन दोगुना करना, एलन मस्क ने ट्रंप को दिया श्रेय

Wed, 12 Mar 2025 06:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एलान किया है कि कंपनी अगले दो वर्षों में अमेरिका में अपनी उत्पानद क्षमता को दोगुना करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
1 of 5
Donald Trump and Elon Musk at White House, USA - फोटो : X/@WhiteHouse
कभी इनोवेशन की मिसाल मानी जाने वाली Tesla (टेस्ला) अब मुश्किल दौर से गुजर रही है। पिछले पांच वर्षों में कंपनी के शेयर वैल्यू में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। हालांकि, अब इसमें सुधार के संकेत मिलने लगे हैं। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एलान किया है कि कंपनी अगले दो वर्षों में अमेरिका में अपनी उत्पानद क्षमता को दोगुना करने की योजना बना रही है। हालांकि, इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने की उनकी रणनीति अभी तक सामने नहीं आई है। इसके अलावा, मस्क की पुरानी घोषणाओं के पूरा न होने का इतिहास देखते हुए इस बार भी उनके दावे पर संदेह जताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें - Simple OneS: सिंपल एनर्जी का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वनएस लॉन्च, जानें रेंज और कीमत
विज्ञापन

2 of 5
Donald Trump and Elon Musk at White House, USA - फोटो : X/@WhiteHouse
ट्रंप के समर्थन से मिली मस्क को ताकत
इस घोषणा में सबसे खास बात यह है कि यह ऐसे समय में आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला को खुलकर समर्थन दिया है। ट्रंप ने मस्क का समर्थन तब किया जब उनकी नेट वर्थ घटकर 23 अरब डॉलर रह गई। ट्रंप ने यहां तक कहा कि वह टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं। ट्रंप ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा, "मैंने कहा कि मैं एक टेस्ला खरीदना चाहता हूं, और हम आगे गए। वहां चार खूबसूरत टेस्ला कारें थीं, और मैंने प्रेस के सामने उनमें से एक खरीद ली। ये गाड़ियां शानदार हैं और बेहतरीन काम करती हैं।"

यह भी पढ़ें - 2025 KTM 390 Duke: 2025 केटीएम 390 ड्यूक मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, मिला क्रूज कंट्रोल का फीचर, जानें कीमत
विज्ञापन

3 of 5
Donald Trump Elon Musk at White House, USA - फोटो : X/@WhiteHouse
टेस्ला अगले दो वर्षों में उत्पादन दोगुना करेगी
ट्रंप प्रशासन की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की नीति का समर्थन करते हुए मस्क ने एलान किया कि टेस्ला अगले दो वर्षों में अमेरिका में अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना करेगी। उन्होंने यह बयान व्हाइट हाउस के बाहर चार टेस्ला ईवी की प्रदर्शनी के दौरान दिया, जहां ट्रंप ने अपनी पसंद की इलेक्ट्रिक कार भी चुनी।

मस्क ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी प्रशासन की बेहतरीन नीतियों के चलते और अमेरिका में हमारा विश्वास जताने के लिए, टेस्ला अगले दो वर्षों में अमेरिका में अपनी वाहन उत्पादन क्षमता को दोगुना करेगी।" इस घोषणा के बाद टेस्ला के शेयरों में तेजी देखने को मिली, जो कुछ हफ्तों पहले तक गिरावट में थे। 

यह भी पढ़ें - 2025 Honda CB350RS: 2025 होंडा CB350RS नई कलर स्कीम के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

4 of 5
Tesla Model S - फोटो : Tesla
अमेरिका में टेस्ला की मौजूदा उत्पादन क्षमता
इस समय टेस्ला हर वर्ष लगभग 11 लाख गाड़ियां बनाती है। हालांकि, यह संख्या कंपनी की असल उत्पादन क्षमता से कम है।
  • Model S और Model X: कैलिफोर्निया के फ्रेमॉन्ट प्लांट में इनकी सालाना उत्पादन क्षमता 1 लाख से ज्यादा है, लेकिन पिछले साल सिर्फ 50,000 यूनिट्स बनाई गईं।
  • Model 3 और Model Y: ये टेस्ला की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां हैं, जिनकी हर साल लगभग 6 लाख यूनिट्स बनती हैं। जबकि प्लांट में 8 लाख यूनिट्स से ज्यादा बनाने की क्षमता है।
  • Cybertruck: टेस्ला का यह पिकअप ट्रक कंपनी के लिए अब तक बड़ा सिरदर्द साबित हुआ है। कंपनी ने सालाना 1.25 लाख यूनिट्स बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक 50,000 यूनिट्स से भी कम बना पाई है। 
यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid: भारत की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल 2025 यामाहा FZ-S Fi हाइब्रिड लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
टेस्ला के लिए आगे क्या?
टेस्ला के उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य महत्वाकांक्षी तो है, लेकिन इसे हासिल करना इतना आसान नहीं होगा। कंपनी को सप्लाई चेन, उत्पादन लागत, और बाजार की मांग जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, ट्रंप के समर्थन से मस्क को अमेरिका में और सरकारी मदद मिल सकती है, जिससे टेस्ला अपने नए लक्ष्य को हासिल कर सके। 

यह भी पढ़ें - Tesla: टेस्ला पर हमलों को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, टेस्ला शोरूम पर हमले को बताया घरेलू आतंकवाद 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें