फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EU Tariff: टेस्ला, BMW ने चीन के इलेक्ट्रिक वाहन टैरिफ को लेकर यूरोपीय संघ को अदालत में घसीटा, जानें डिटेल्स

Tue, 28 Jan 2025 07:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलन मस्क की टेस्ला और जर्मन ऑटो दिग्गज बीएमडब्ल्यू ने चीन निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों पर यूरोपीय संघ के आयात शुल्क को यूरोपीय संघ की शीर्ष अदालत में चुनौती दी है।
विज्ञापन
1 of 5
Tesla Model Y - फोटो : Tesla
एलन मस्क की टेस्ला और जर्मन ऑटो दिग्गज बीएमडब्ल्यू ने चीन निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों पर यूरोपीय संघ के आयात शुल्क को यूरोपीय संघ की शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। यूरोपीय आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ये दोनों कार निर्माता कंपनियां चीन में इलेक्ट्रिक वाहन बनाती हैं। इन्होंने चीनी वाहन निर्माता कंपनियों BYD (बीवाईडी), Geely (जीली) और SAIC (एसएआईसी) द्वारा 35 प्रतिशत तक के अतिरिक्त टैरिफ के खिलाफ यूरोपीय संघ के न्यायालय (CJEU) में दायर चुनौतियों का सामना किया।

यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता ओलोफ गिल ने मीडिया को बताया, "हम इन मामलों को गंभीरता से लेते हैं और हम अदालत में अपना बचाव करने के लिए तत्पर हैं।"
विज्ञापन

2 of 5
BYD Cars - फोटो : BYD
ब्रुसेल्स ने चीनी निर्मित इलेक्ट्रिक कारों पर अतिरिक्त टैरिफ अक्टूबर के आखिर में लगाया था। जब सब्सिडी विरोधी जांच में यह निष्कर्ष निकाला गया था कि बीजिंग की सरकारी सहायता यूरोपीय ऑटो निर्माताओं को अनुचित रूप से नुकसान पहुंचा रही है।

यह कदम ऐसे समय में आया है जब यूरोप की कार इंडस्ट्री उच्च निर्माण लागत, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में धीमी प्रगति और चीन जैसे प्रमुख बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण संकट में है।
विज्ञापन

3 of 5
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
लेकिन बीएमडब्ल्यू ने कहा कि ये शुल्क "यूरोपीय निर्माताओं की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत नहीं करते हैं" और इसलिए उसने "अपने हितों की रक्षा" के लिए "इस विनियमन को रद्द करने" की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया था।

जर्मन ऑटो निर्माता ने एक बयान में कहा, "यह प्रतिकारी शुल्क वैश्विक स्तर पर सक्रिय कंपनियों के व्यवसाय मॉडल को नुकसान पहुंचाते हैं, यूरोपीय ग्राहकों को इलेक्ट्रिक कारों की आपूर्ति को सीमित करते हैं और इसलिए परिवहन क्षेत्र में डीकार्बोनाइजेशन को धीमा कर सकते हैं।"

4 of 5
Geely - फोटो : Geely
यूरोपीय संघ के शुल्क अमेरिका के अधिक कठोर दृष्टिकोण के बाद आए हैं, जहां पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन से आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों पर शुल्क को 100 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था। उन्होंने बीजिंग पर प्रतिस्पर्धा करने के बजाय "धोखा" देने का आरोप लगाया था।

बीजिंग ने लगातार इस बात से इनकार किया है कि उसकी औद्योगिक नीतियां अनुचित हैं। और उसने यूरोपीय संघ के टैरिफ के बारे में विश्व व्यापार संगठन में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BYD Sealion 7 - फोटो : BYD
इसके बाद, उसने यूरोपीय संघ से आयातित ब्रांडी पर "एंटी-डंपिंग उपाय" लगाए, जो एक प्रतिशोधात्मक कदम नजर आता है।

यूरोपीय संघ के शुल्क योजना के तहत, शंघाई में निर्मित टेस्ला वाहनों पर 10 प्रतिशत के मौजूदा शुल्क के ऊपर 7.8 प्रतिशत का अतिरिक्त अधिभार लगाया गया है।

इसी तरह, बीवाईडी पर 17 प्रतिशत, जीली पर 18.8 प्रतिशत और एसएआईसी पर 35.3 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें