Tata Motors (टाटा मोटर्स) की हाल ही में लॉन्च हुई Tata Tiago EV (टाटा टियागो ईवी) भारतीय बाजार में सबसे नई इलेक्ट्रिक कार है और सबसे सस्ती भी। 8.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च की गई, टियागो ईवी कुल 7 वैरिएंट्स में उपलब्ध है। ये वैरिएंट्स ट्रिम लेवल, चार्जिंग ऑप्शन और बैटरी पैक साइज के मामले में एक दूसरे से अलग हैं। जानें इस कार की बुकिंग डिटेल्स, फीचर्स से लेकर हर वैरिएंट की कीमत तक सारी डिटेल्स।
विज्ञापन
2 of 8
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
बुकिंग डिटेल्स
पिछले महीने के आखिर में टाटा टियागो ईवी की लॉन्च पर, टाटा मोटर्स ने कहा कि ईवी के लिए बुकिंग अक्टूबर में शुरू होगी और यह 10 अक्टूबर, 2022 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। नई टाटा टियागो ईवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे 21,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर बुक कर सकते हैं। खास बात यह है कि, इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग के लिए काफी भीड़ हो सकती है क्योंकि कंपनी ने कहा है कि टाटा टियागो ईवी की ये कीमत इंट्रोडक्ट्री हैं और यह सिर्फ पहली 10,000 यूनिट्स के लिए लागू होंगी। टाटा मोटर्स ने अपने मौजूदा ईवी ग्राहकों के लिए 2000 यूनिट्स आरक्षित कर रखा है।
विज्ञापन
3 of 8
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
कब होगी डिलीवरी
कार की टेस्ट ड्राइव दिसंबर 2022 के आखिर में शुरू होगी, जबकि इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी। कार निर्माता ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि इलेक्ट्रिक हैचबैक की डिलीवरी की तारीख वैरिएंट, कलर, बुकिंग समय और तारीख पर निर्भर करेगी। डिलीवरी के समय ग्राहकों की अपेक्षाओं से मेल खाने के लिए ग्राहकों की पसंद और मांग के मुताबिक, 24kWh बैटरी पैक वेरिएंट को उत्पादन के लिए प्राथमिकता दी गई है।
4 of 8
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
बैटरी साइज
Tiago EV को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जा रहा है - एक 19.2 kWh यूनिट और एक ज्यादा पावरफुल 24 kWh यूनिट। इनमें से हर बैटरी पैक अलग-अलग रेंज देता है। इस कार को दो बैटरी पैक विकल्प के साथ पेश कर टाटा मोटर्स रोजाना की ड्राइविंग जरूरत वाले खरीदारों के अलग-अलग आधारों को लुभाना चाहती है।
ड्राइविंग रेंज
Tiago EV द्वारा 24 kWh यूनिट बैटरी के साथ पेश की गई रेंज लगभग 315 किमी है। जबकि Tiago EV 19.2 kWh बैटरी के साथ 250 किमी तक चल सकती है। ड्राइविंग रेंज के ये आंकड़े टेस्टिंग परिस्थिति के हैं।
विज्ञापन
5 of 8
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
बैटरी चार्जिंग टाइम
टाटा टियागो ईवी फास्ट-चार्जिंग ऑप्शन को सपोर्ट करती है। डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी को 57 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह, निश्चित रूप से, आदर्श और सबसे तेज चार्जिंग टाइम है।
विज्ञापन
6 of 8
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
स्पीड और परफॉर्मेंस
Tiago EV कंपनी के Ziptron हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर पर आधारित है जो एक परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करती है। यह कार 5.7 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें दो ड्राइव मोड मिलते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
फीचर्स
Tiago EV में स्टैंडर्ड तौर पर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, 8-स्पीकर हरमन साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और भी बहुत कुछ मिलता है।