देश की प्रमख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने हाल ही में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Tata Tiago (टाटा टियागो) का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया है। Tata Tiago EV (टाटा टियागो ईवी) को देश में 8.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया। जो टॉप वेरिएंट के लिए 11.79 लाख रुपये तक जाती है। यह कार की इंट्रोडक्ट्री कीमत है और सिर्फ पहली 10 हजार बुकिंग के लिए मान्य हैं।
नेक्सन ईवी, टिगोर ईवी और नेक्सन ईवी मैक्स के बाद टियोगो ईवी कंपनी की चौथी इलेक्ट्रिक कार है। लेकिन इन तीनों मॉडलों से अलग, सबसे सस्ती होने के साथ ही टियागो ईवी को एक ऐसा मॉडल माना जा रहा है जो बैटरी से चलने वाली मोबिलिटी तकनीक को आम लोगों तक ले जाएगा।
वाहन निर्माता की Tata Tigor EV इलेक्ट्रिक सेडान की बात करें तो उसकी कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है और 13.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यहां हम आपको टिगोर ईवी और टियागो ईवी के हर वैरिएंट की कीमतों के बारे में बता रहे हैं। जिससे आपको इन दोनों कारों में किसी एक को चुनने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
2 of 4
Tata Tiago EV
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago EV की कीमत
टाटा टियागो ईवी के हर वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत
बैटरी बैक
चार्जिंग प्वाइंट
वैरिएंट
कीमत (रुपये)
19.2 kWh
3.3 kW AC
XE
8.49 लाख
19.2 kWh
3.3 kW AC
XT
9.09 लाख
24 kWh
3.3 kW AC
XT
9.99 लाख
24 kWh
3.3 kW AC
XZ+
10.79 लाख
24 kWh
3.3 kW AC
XZ+ Tech Lux
11.29 लाख
24 kWh
7.2 kW AC
XZ+
11.29 लाख
24 kWh
7.2 kW AC
XZ+ Tech Lux
11.79 लाख
विज्ञापन
3 of 4
Tata Tigor EV
- फोटो : Tata Motors
Tata Tigor EV
टाटा टिगोर ईवी के हर वैरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत
कीमत में कितना है फर्क
Tata Tiago EV का टॉप मॉडल Tata Tigor EV के बेस वैरिएंट से भी सस्ता है। इन दोनों वैरिएंट्स के बीच 70 हजार रुपये का फर्क है। वहीं, Tata Tigor EV के बेस वैरिएंट और Tata Tiago EV के बेस वैरिएंट में 4 लाख रुपये का अंतर है। Tata Tiago EV के लॉन्च होने से पहले Tata Tigor EV, कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार थी। लेकिन अब Tata Tiago EV कंपनी की सबसे किफायती कार बन गई है।