Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
फीचर्स की तुलना: आराम और सुरक्षा में किसका पलड़ा भारी
टाटा सिएरा Smart+ बेस वेरिएंट होते हुए भी काफी प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। इसमें Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED DRL और टेल-लैम्प्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, रियर एसी वेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता से जुड़े कई सेफ्टी मॉड्यूल, और टाइप-C फास्ट चार्जिंग शामिल हैं। उसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रिक ORVM, चार पावर विंडोज, फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, रियर सनशेड्स और स्टियरिंग एडजस्टमेंट जैसे उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं।
दूसरी ओर, Hyundai Creta E बेस मॉडल में प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED DRL, छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ISOFIX माउंट्स और टायर प्रेशर मॉनिटर मौजूद है। केबिन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर एसी वेंट, फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट रियर सीट विद टू-स्टेप रिक्लाइन, टिल्ट-टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग और पावर्ड टेलगेट रिलीज जैसी फीचर्स मिलती हैं।
हालांकि, क्रेटा E अब भी 16-इंच स्टील व्हील्स के साथ आती है, जबकि टाटा सिएरा Smart+ में 17-इंच व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - EV: केरल में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता में तेजी! रोड टैक्स बढ़ने के बावजूद ईवी की लहर हुई और मजबूत