Kia Carens Clavis EV
- फोटो : Kia India
इंटीरियर और फीचर्स: लग्जरी बनाम टेक्नोलॉजी
महिंद्रा XEV 9S का केबिन आराम और तकनीक का शानदार मिश्रण है। इसमें पावर्ड बॉस मोड, वेंटिलेटेड सेकंड-रो सीट्स, स्लाइड-और-रिलाइन एडजस्टमेंट, सनशेड्स और अकॉस्टिक लैमिनेटेड ग्लास दिए गए हैं। मनोरंजन और कनेक्टिविटी के लिए हर्मन कार्डन के 16 स्पीकर्स, तीन बड़े स्क्रीन, 5G कनेक्टिविटी, स्मार्ट क्लाइमेट कैंप मोड और इंटीग्रेटेड एप उपलब्ध हैं, जो केबिन को और भी प्रीमियम बनाते हैं।
वहीं Kia Carens Clavis EV अपने इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) मॉडल से प्रेरित एक क्लीन और मॉडर्न इंटीरियर पेश करती है। इसमें 26.62-इंच का डुअल पैनोरमिक डिस्प्ले, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और एक प्रीमियम फ्लोटिंग सेंटर कंसोल मिलता है। आराम के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर और डुअल-पेन सनरूफ उपलब्ध हैं।
दोनों कारें फीचर-पैक्ड हैं, लेकिन महिंद्रा टेक-इंटीग्रेशन में आगे दिखती है। जबकि किआ एक अधिक क्लासी और फंक्शनल अप्रोच अपनाती है।
यह भी पढ़ें - 2025 Ducati Streetfighter V2 and V2 S: डुकाटी स्ट्रीटफाइटर वी2 और वी2 एस मोटरसाइकिलें भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें