फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आ रही है फेसलिफ्ट Tata Nexon, मिलेंगे ये नए फीचर्स, कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी!

Mon, 13 Jan 2020 01:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
tata nexon 2020 - फोटो : Social Media
फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में कई कंपनियां अपनी मौजूदा गाड़ियों के फेसलिफ्ट लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें देश की सबसे सुरक्षित 5-स्टार रेटिंग वाली एसयूवी टाटा नेक्सन भी शामिल है। टाटा मोटर्स जल्द ही बीएस6 इंजन के साथ फेसलिफ्ट नेक्सन को लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं फेसलिफ्ट नेक्सन में मिलेंगे कौन से फीचर...
 
विज्ञापन

2 of 5
Tata nexon 2020 Features - फोटो : Social Media

प्रोजेक्टर हेडलैंप्स

फेसलिफ्ट नेक्सन को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। पिछले दिनों शोकेस हुई टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक का लुक फेसलिफ्ट वर्जन में देखने को मिलेगा। नेक्सन फेसलिफ्ट में नई ग्रिल्स, हेडलाइट्स और बंपर के साथ काले रंग के सी-पिलर जैसे फीचर मिल सकते हैं। हैरियर की तरह ग्रिल पर ग्लॉसी बैंड मिलेगा, जिस पर टाटा का लोगो लगा होगा। इसके अलावा फेसलिफ्ट नेक्सन में प्रोजेक्टर टाइप हेडलैंप्स के साथ LED DRL’s का फीचर मिलेगा, जो सभी वेरियंट्स में स्टैंडर्ड होगा। नेक्सन के फॉग लैंप्स में भी बदलाव किए गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Tata Nexon Orange

तीन वेरियंट में AMT

इंटीरियर की बात करें, तो अपडेटेड नेक्सन में ट्राई-एरो डिजाइन वाला डेशबोर्ड और सीटें मिलेंगी। हालांकि इसमें लेदर की बजाय फैब्रिक सीट्स ही मिलेंगी। साथ ही, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर समेत कई दूसरे फीचर मिलेंगे। खबरों के मुताबिक एएमटी ऑटो केवल फेसलिफ्ट नेक्सन के मिड स्पेक XMA, टॉप स्पेक XZA+ और XZA+ (O) में लॉन्च किया जाएगा।


 

4 of 5
Tata Nexon EV Interior - फोटो : Social Media

मोबाइल एप का फीचर

साथ ही, नेक्सन के फेसलिफ्ट में क्रूज कंट्रोल, ऑटो वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और एक्सप्रेस कूल फीचर मिलेगा। कूलिंग फीचर से गाड़ी का केबिन जल्दी ठंडा होगा। इसके अलावा एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट वाला 7.0 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इस बार नेक्सन में कनेक्टेड फीचर्स वाली मोबाइल एप भी दी जा सकती है, जिसमें लोकेशन ट्रेकिंग के अलावा दूसरे फीचर भी दिए जा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata Nexon EV India - फोटो : Social Media

इतनी बढ़ सकती हैं कीमतें

फेसलिफ्ट नेक्सन के सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड असिस्ट, पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन नॉर्म्स (पैदल यात्री सुरक्षा मानदंड) जैसे फीचर सभी वेरियंट्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। नई नेक्सन में मौजूदा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो-डीजल इंजन बीएस6 उत्सर्जन मानक के साथ मिलेगा। इनके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का फीचर मिलेगा। माना जा रहा है कि मौजूदा मॉडल के मुकाबले फेसलिफ्ट पेट्रोल नेक्सन 50 हजार रुपये तक महंगी हो सकती है। जबकि डीजल वेरियंट की कीमत 1.4 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें