Tata Motors की पहली Sub-Compact Electric SUV Car (सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी कार) Tata Nexon EV नए साल 2020 जनवरी में बाजार में आ जाएगी। कंपनी ने 19 दिसंबर में इसे लॉन्च किया था। यह टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे नई जिप्ट्रॉन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन टेक्नॉलजी के साथ बाजार में उतारा गया है। Tata Nexon EV स्टैंडर्ड नेक्सॉन (पेट्रोल-डीजल मॉडल) पर आधारित है। लेकिन इलेक्ट्रिक कार में कई बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं Tata Nexon EV के बारे में 6 बड़ी बातें।
विज्ञापन
2 of 7
Tata Nexon EV Engine
- फोटो : Social Media
30.2 kWh बैटरी पैक
नेक्सॉन इलेक्ट्रिक में 30.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 129 एचपी की पावर और 254 एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी ने इसमें लीथियम-आयन बैटरी पैक दिया है, जिसे खासतौर पर भारतीय सड़कों और वातावरण को ध्यान में रख कर टेस्ट किया गया है। इस बैटरी पैक को IP67 रेटिंग मिली है, जिसपर पानी और धूल का असर नहीं होता। वहीं बैटरी पैक में लिक्विड कूलिंग फीचर मिलेगा, ताकि गर्म तापमान में भी बेहतर परफॉरमेंस मिले। टाटा मोटर्स का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर नेक्सॉन ईवी 300 किलोमीटर तक चलेगी।
विज्ञापन
3 of 7
Tata Nexon EV
- फोटो : Social Media
205 एमएम का ग्राउंड क्लीरेंस
Tata Nexon EV का ग्राउंड क्लीरेंस 205 एमएम का होगा। जबकि नेक्सन पेट्रोल और डीजल का ग्राउंड क्लीयरेंस 209 एमएम है। नेक्सॉन इलेक्ट्रिक की साइज स्टैंडर्ड नेक्सॉन के बराबर है। इसकी भी लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1811 mm, ऊंचाई 1607 mm और वीलबेस 2498 mm है। वहीं इसमें डायनैमिक कैपिबिलिटी का फीचर मिलेगा, इसमें हिल एसेंट और डीसेंट भी मिलेगा। रीजेनरेटिव ब्रेकिंग का भी फीचर मिलेगा, ब्रेक लगाने पर बैटरी इस फीचर से चार्ज होगी। वहीं इसकी रनिंग कॉस्ट इंटरनल कंबश्चन वाली कारों से 1/5 कम होगी।
4 of 7
Tata Nexon EV
- फोटो : Social Media
मिलेंगे दो ड्राइव मोड
टाटा की यह एसयूवी मात्र 4.6 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ने में मात्र 10 सेकंड लेती है। यह कार दो ड्राइव मोड ड्राइव और स्पोर्ट में उपलब्ध होगी। टाटा का दावा है कि स्पोर्ट्स मोड में 6- फीसदी ज्यादा टॉर्क मिलेगा। टाटा मोटर्स ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार में जिपट्रॉन ईवी टेक्नोलॉजी दी है, ताकि लोगों को ड्राइविंग के दौरान परफॉरमेंस, कंफर्ट और अफोर्डेबिलिटी का अहसास हो। नेक्सन की जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी को अल्ट्रोज ईवी और टिगोर ईवी में भी लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
Tata Nexon EV
- फोटो : social media
1.6 लाख किमी तक की वारंटी
कंपनी ने कार की बैटरी को 10 लाख किमी से ज्यादा टेस्ट किया है और इस पर कंपनी आठ साल या 1.6 लाख किमी तक की वारंटी भी देगी। नेक्सन ईवी में परमानेंट मैग्नेट एसी मोटर देगी, जिससे टॉर्क बेहतर होगा और बैटरी भी जल्दी ड्रेन नहीं होगी। नेक्सन ईवी को 15A (एंपीयर) के पावर आउटलेट से भी चार्ज किया जा सकता है और अतिरिक्त चार्जिंग पोर्ट लगाने की जरूरत नहीं होगी। एक घंटे से भी कम वक्त में यह कार 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। वहीं स्टैंडर्ड चार्जर पर चार्ज होने में 7 से 8 घंटे का वक्त लेगी।
विज्ञापन
6 of 7
Tata Nexon EV Interior
- फोटो : Social Media
कीमत 15 लाख रुपये से शुरू
गाड़ी के कंफर्ट फीचर्स की बात करें, तो इसमें सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनममेंट सिस्टम (एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट), ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट, एबीएस के साथ ईबीडी जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। साथ ही रिमोट कनेक्टिविटी का फीचर भी होगा। जिसमें टोअवे अलर्ट, इंट्रूजन अलर्ट, ड्राइविंग एनालिटिक्स का फीचर होगा। इसका इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल 7-इंच का टीएफटी होगा। वहीं यह तीन ट्रिम्स XM, XZ+ और XZ+ LUX में मिलेगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच होगी। Tata Nexon EV की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक शुक्रवार से इस कार की बुकिंग मात्र 21 हजार रुपये देकर https://nexonev.tatamotors.com/ पर कर सकते हैं।
लॉन्चिंग से पहले टाटा मोटर्स ने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्टर पर भी काम किया है। फिलहाल 13 शहरों में 85 चार्जर हैं, जिन्हें टाटा मोटर्स बढ़ा कर 300 करने का लक्ष्य बनाया है। इन शहरों में पांच मेट्रो शहर मुंबई, दिल्ली, पुणे, बंगलूरू और हैदराबाद शामिल हैं। इसके अलावा खास बात यह होगी कि नेक्सन ईवी की चार्जिंग के घंटों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि फास्ट चार्जर से मात्र 60 मिनट में ही 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी पहले ही कार का टीजर वीडियो जारी कर चुकी है, जिसमें मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर मनाली-लेह हाईवे पर टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक चलाने हुए नजर आ रहे थे।