Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने सोमवार को एलान किया कि उसने अपने अधिकृत यात्री इलेक्ट्रिक वाहन डीलरों को फाइनेंसिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराने के लिए ICICI Bank (आईसीआईसीआई बैंक) के साथ साझेदारी की है। साझेदारी के तहत, बैंक डीजल और पेट्रोल मॉडल के लिए डीलरों को बैंक की फंडिंग के अलावा अधिकृत यात्री ईवी डीलरों को इन्वेंट्री फंडिंग प्रदान करेगा।
विज्ञापन
2 of 5
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्र ने घोषणा करते हुए कहा, "हमारा डीलर नेटवर्क हमारे मुख्य समर्थन स्तंभों का एक हिस्सा है, और उनके निरंतर प्रयास के जरिए, हम भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लहर पैदा कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि कंपनी को भरोसा है कि इस टाई-अप के जरिए, यह ईवी को और ज्यादा सुलभ बना देगा और ईवी खरीद प्रक्रिया ग्राहकों के लिए एक सहज और यादगार अनुभव बन जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Nexon EV
- फोटो : Reddit
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मामले में टाटा मोटर्स सबसे आगे रही है और देश में सबसे ज्यादा बैटरी से चलने वाले वाहनों की पेशकश करती है। एक अन्य घटनाक्रम में, कंपनी ने कहा कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार खरीदारों के बीच घटती रेंज चिंता के लिए समाधान पेश करेगा। उन्होंने कहा कि कारों को तेजी से चार्ज करने की क्षमता, मुख्य रूप से हाईवे पर, से भी मदद मिलेगी।
4 of 5
Tata Nexon EV Charging
- फोटो : For Refernce Only
कंपनी ने कहा कि पिछले एक साल में देशभर में करीब 3,000 चार्जर लगाए गए हैं, जो चार से पांच साल पहले नहीं थे। और न सिर्फ टाटा पावर इन सार्वजनिक चार्जरों को लगा रही है, कई क्षेत्रीय खिलाड़ी और स्टार्ट-अप भी हैं जो इस क्षेत्र में आ रहे हैं। इसलिए अगले दो से तीन वर्षों में स्थिति बहुत अलग होगी, चंद्रा ने कहा था।
कंपनी 2045 तक शुद्ध शून्य ग्रीनहाउस गैस का लक्ष्य हासिल करने के लिए अपने संपूर्ण उत्पाद पोर्टफोलियो और संचालन की नए सिरे से कल्पना कर रही है। चंद्रा ने कहा कि पारंपरिक ईंधन से ईवी इकोसिस्टम में बदलाव 'अपरिहार्य' है, और अपने शुद्ध शून्य लक्ष्य को हासिल करने के बाद ऑटोमोबाइल कंपनी की दुनिया 'पूरी तरह से इलेक्ट्रिक' होगी।