फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च डिस्काउंट: खरीदने की सोच रहे हैं Tata की नई कार, मिल रही है 65 हजार रुपये तक की धाकड़ छूट!

Mon, 22 Mar 2021 12:44 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
2021 Discount on Tata Motors Cars - फोटो : Agency (File Photo)
टाटा सफारी लॉन्च होने के बाद टाटा मोटर्स ने 7-सीटर सेगमेंट पर फिर से पकड़ मजबूत बना ली है। फरवरी 2021 में टाटा मोटर्स की बिक्री में 51 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने पिछले नौ सालों में सबसे ज्यादा पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की है। कंपनी मार्च में भी गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी गाड़ियों पर कई तरह के डिस्काउंट्स ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं किस गाड़ी पर कितनी मिल रही है छूट...
विज्ञापन

2 of 6
Tata Harrier BS6 - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

टाटा हैरियर (65 हजार रुपये तक)

कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा हैरियर पर सबसे ज्यादा 65 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 40 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं हैरियर के कैमो, डार्क एडिशन वैरियंटस पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट नहीं दे रही है। इन पर केवल 40 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ही मिलेगा।
  • कैश डिस्काउंट 25 हजार रुपये
  • एक्सचेंज ऑफर 40 हजार रुपये
  • हैरियर की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपय़े से 20.45 लाख रुपये तक।
विज्ञापन

3 of 6
tata nexon variant with sunroof - फोटो : Tata Motors

टाटा नेक्सन (15 हजार रुपये तक)

सेफ्टी के मामले में टाटा नेक्सन बेजोड़ है। नेक्सन को NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। कंपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन पर 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।  
  • नेक्सन पर कुल बेनिफिट्स 15 हजरा रुपये तक।
  • नेक्सन पर कोई कैश डिस्काउंट का ऑफर नहीं।
  • टाटा नेक्सन की एक्स-शोरूम कीमत 7.09 लाख रुपये से 12.79 लाख रुपये तक

4 of 6
Tata Tiago New - फोटो : Tata Motors

टाटा टियागो (25 हजार रुपये तक)

टाटा की एंट्री लेवल हैचबैक टाटा टियागो को सेफ्टी के मामले में 4-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। वहीं कंपनी ने हाल ही में इस सेगमेंट में सबसे सस्ती 5.99 लाख रुपये की कीमत में ऑटोमैटिक XTA AMT वैरियंट लॉन्च किया है। टियागो पर अधिकतम 25 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
  • 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट
  • 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर
  • टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 4.85 लाख रुपये से 6.84 लाख रुपये तक।
विज्ञापन

5 of 6
Tata Tigor Facelift - फोटो : Tata Motors

टाटा टिगोर (30 हजार रुपये तक)

टाटा की सबकॉम्पैक्ट सेडान टिगोर पर 30 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इनमें 15 हजार रुपये तक का कैश बैक और 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। टिगोर और टियागो में एक ही इंजन मिलता है।
  • कैश डिस्काउंट 15 हजार रुपये तक।
  • एक्सचेंज ऑफर 15 हजार रुपये तक।
  • टिगोर की एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये से 7.63 लाख रुपये तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors

टाटा अल्ट्रोज (10 हजार रुपये तक)

टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज सेफ्टी के मामले में जबरदस्त है। अल्ट्रोज को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। कंपनी अपनी इस कार पर 10 हजार तक की छूट दे रही है, जो केवल टाटा मोटर्स के वेंडर्स और एप्लाइंज को मिलेगा। ग्राहक चाहें तो कॉरपोरेट छूट दे रही है, जो वैरियंट और मॉडल्स पर निर्भर करेगा।  टाटा अल्ट्रोज के पेट्रोल मॉडल की कीमत 5.69 लाख से 8.85 लाख रुपये तक और डीजल अल्ट्रोज की कीमत 7.55 लाख से शुरू होकर 9.45 लाख रुपये के बीच है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें